जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने मनाया जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

जबलपुर दर्पण। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया। जिसमे भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर ने बताया की बंगाल में जन्में, कश्मीर के भारत के साथ सम्पूर्ण विलय के लिए बलिदान हो गए । आज यदि कश्मीर में 370 नहीं है, दो झंडे नहीं हैं, दो विधान और दो प्रधान नहीं हैं तो उसका श्रेय श्यामा प्रसाद जी को जाता है जिन्होंने 52 वर्ष की आयु में इतिहास रचा, स्वयं नेतृत्व की नवीन परिभाषा गढ़ी, शेख अब्दुल्लाह और नेहरू की दुरभिसंधि के शिकार हुए और इतिहास में सबसे अनाम, महापुरूष के नाते विदा हुए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 370 धारा खत्म करना श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है देश में दो विधान दो प्रधान दो निशान नहीं चलेंगे ऐसा उन्होंने नारा दिया था जिसको साकार किया भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आज हम सभी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने उनकी तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की इस कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पटेल जिला संयोजक गंगाराम प्रजापति जी जिला सह संयोजक आशीष चौरसिया अनंत पांडे शैलेंद्र सिंह बघेल सत्यम पटेल बसोरी पटेल गौरव राजपूत अर्पित चौरसिया सजल केसरवानी आदर्श दुबे अभी पटेल सहित प्रकोष्ठ एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए और सभी ने नारे लगाए जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page