खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश दुबे बने एपीआई जबलपुर चैप्टर के अध्यक्ष

वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

जबलपुर दर्पण। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) द्वारा सर्व सम्मति से डॉक्टर अखिलेश दुबे को एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया जबलपुर चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबलपुर चैप्टर की नवीन कार्यकारणी में जहा डॉक्टर अखिलेश दुबे को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है, वही डॉक्टर पवन सोनी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉक्टर शिशिर सोनी को सह सचिव बनाया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन-एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया जबलपुर चैप्टर का शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एसी नागपाल एवम डॉक्टर मनोज पराशर के विशिष्ठ अथित्य में 24 जून शनिवार को शाम 8:30 बजे मदन महल स्थित गुलजार होटल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एनके बंसल, डॉक्टर एसके मिश्रा, डॉक्टर अश्वनी पाठक, डॉक्टर अनुपम श्रीवास्तव, डॉक्टर हरिशंकर प्रताप सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे। शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में डॉक्टर अखिलेश दुबे समेत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश दुबे ने कहा की आगामी वर्ष में एपीआई द्वारा शहर के चिकित्सकों को विभिन्न विषयों से अवगत कराने के लिए संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। जिससे की चिकित्सक वर्तमान समयानुसार अपडेट रह सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page