केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने संदीप चड़ार को गौरव सम्मान से सम्मानित

जबलपुर दर्पण। बुंदेलखंड के सागर के रेहली विधानसभा छेत्र के गढ़ाकोटा में आयोजित चड़ार (आठया) समाज के सामाजिक मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किआ गया कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री मा. गोपाल भार्गव जी उपस्थित हुए इस मौक़े पर चड़ार (आठया) समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जबलपुर निवासी श्री संदीप चड़ार जी के द्वारा समाज में निरंतर किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंत्री गोपाल भार्गव जी के द्वारा समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किआ गया इस मौक़े पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप चड़ार, सागर जिला अध्यक्ष श्री राजू आठया, देवरी जनपद की पूर्व अध्यक्ष कु. आँचल आठया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश आठया, राष्ट्रीय महासचिव श्री टीकाराम आठया,राष्ट्रीय सचिव श्री पी. एस. आठया,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री उत्तम आठया,राष्ट्रीय महामंत्री श्री मदन चड़ार,श्री जुगल किशोर चड़ार जी ने मंत्री महोदय जी का आभार प्रकट कर स्वागत किआ ।



