जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के संगठन मंत्री एवं महामंत्री की शपथ गई दिलाई


जबलपुर दर्पण। इस मौके पर कैट प्रदेश संगठन मंत्री गोविंद असाठी ने एम एस एमी ई दिवस में सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जो रही सीखो कमाओ योजना का लाभ सभी व्यापारियों को लेना चाइये। न योजना में सभी को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाइये।

इस अवसर पर उपस्थित
कैलाश गुप्ता ने कहा कि हम व्यापारियों को मिल कर व्यापारी मैप तैयार करना चाइये ताकि इसमे हमारे उपभोक्ता को भी हमे सामान खरीदने में लाभ होने चाइये डुप्लीकेट सामानो का बहिष्कार होना चाइये इस तरह की शुरुवात हम सभी को मिल कर हमे जबलपुर से करनी चाइये।

कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी ने का की कैट ही एक ऐसी संस्था है जो कि तहसील स्तर से सभी को राष्ट्रीय स्तर तक जोड़ती है एवं सभी की समस्या को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाती है एवं व्यापारिक के हित के लिए काम करती है

कैट प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश जैन ने कहा कि अब समय आ गया है हम सभी व्यापारी संगठन को मिलकर व्यापारियों के हित की बात करनी होगी.

कैट प्रदेश सचिव दीपक सेठी ने कहा शासन द्वारा किसी भी नियमों का संशोधन करने के पूर्व व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों भी एक साथ मीटिंग में बुलाना चाहिए उनके परेशानियों को समझते हुए ही किसी भी तरह का संशोधन किया जाना चाहिए है जो कि संशोधन व्यापारियों के हित को लेकर हो।

इस अवसर पर उपस्थित जबलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स से
कमल ग्रोवर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की व्यापारियों का दर्द एक व्यापारी समझ सकता है हमें एकजुट होना चाहिए|

इस अवसर पर उपस्थित फेडरेशन ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स हिमांशु खरे ने सभी को एम एस एम ई दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटे से छोटे व्यापारियों को हमें अपनी व्यापार संस्था से जोड़ना अत्यंत जरूरी है कोई भी व्यापारी अपने आप को अकेला महसूस ना करें।

मावा संस्था से उपस्थित अर्चना भटनागर ने ऑनलाइन से व्यापार जगत को हो रहे नुकसान के बारे में सभी व्यापारियों को एकजुट होकर अपना स्वयं का ऑनलाइन पोर्टल बनाए जाने की सलाह दी।

महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स से उपस्थित राजेश चंडोक ने कहा कि कि सरकार द्वारा व्यापारियों की दुकान पर लगे बोर्ड पर टैक्स एवं उनकी दुकान गाइडलाइन के हिसाब से लगाए जाने वाले टैक्स का विरोध करते हुए कहा कि हम सभी को एक जुट होकर सरकार को बताना पड़ेगा की यह टैक्स हम व्यापारियों के लिये सही नही है।

मेडिसन एसोसिएशन से उपस्थित सुधीर भतीजा ने बताया कि हम दवा व्यवसाई को ऑनलाइन में हो रही प्रॉब्लम के लिए हमने सरकार को अपना विरोध दर्ज कराया एवं शीघ्र ही हाईकोर्ट के डिसीजन के बाद अति शीघ्र ऑनलाइन दवा मिलने पर रोक लगाई जाएगी एकजुट होकर ही हम शासन प्रशासन से अपनी प्रॉब्लम बता सकते हैं

होटल व्यवसाई संदीप विजन ने कहा कि हम सभी व्यापारियों के संगठन को पूर्ण रूप से सहयोग देते हुए सभी को एकजुट होने को कहां गया,
इस अवसर पर उपस्थित व्यवसायिक गण एवं व्यापारिक संस्था के प्रमुख
निखिल पावाह,
राजनीत जैन
राधेश्याम अग्रवाल,
अमित जैन,
प्रशांत केसरवानी,
राजेश नंदवानी,
निशांत खंडेलवाल,
नरेंद्र सिंग पांधे,
राजेश माहेश्वरी,
राजपाल बजाज,
मनोज जसाठी,
धर्मेंद्र प्रताप सिंह,
अखिलेश मेहता,
दीपक जैन,
अनुराग जैन, की तरफ संबोधन करते हुए न्यू नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी गई।

इस अवसर पर सभी व्यापारी गण अलग-अलग उद्योग से थे जिन्होंने एक स्वर में कहा कि हम सब मिलकर व्यापार जगत में किसी भी तरह की परेशानी को मिल कर शासन प्रशासन के समक्ष रखेंगे।

कार्यक्रम का संचालन कैट प्रदेश महिला कार्यकारिणी सदस्य सीमा सिंह चौहान ने किया एवं आभार प्रकट कैट जबलपुर महामंत्री मनु शरत तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page