गुमें मोबाईल पाकर धारकों के चेहरों पर आईं मुस्कान

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने सायबर सेल के द्वारा तलाशे गये 111 गुमे मोबाईलों को जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रूपये है। मोबाईल मालिकों को वापस किये गये। वर्ष 2021 में पांच चरणों में गुमे हुये कुल 611मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत 76 लाख 58 हजार रूपये थी जो सायबर सेल की टीम के द्वारा तलाशे गये जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाईल धारकों को वापस किये गये हैं। इसके अतिरिक्त जबलपुर जिले के अंतर्गत प्राप्त विभिन्न सायबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों में विगत दो माह मे 2,70,491 रूपये तथा वर्ष 2021 मे कुल 36 लाख 06 हजार 610 रूपये आवेदको को वापस कराये गये ।श्री बहुगुणा ने आम नागरिकों से अपील की है कि गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए उस शिकायत की छाया प्रति एवं मोबाईल बिल की छायाप्रति को सायबर सेल जबलपुर के हैल्प लाईन नम्बर 7587616100 पर भेजें ताकि गुम हुए मोबाईल का शीघ्रता से पता करवाया जा सके।



