थप्पड़ मारने की रंजिश के चलते युवक की गमछे से गला घोंटकर हत्या की गुत्थी सुलझी:आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।मझोली थाना अंतर्गत राजू बर्मन ने सूचना दी कि उसका बेटा अनिल उर्फ भल्लू बर्मन सिलैहटी के चण्डी मेले में घूमने गया था, जो रात मे घर वापस नहीं आया और सिलेैहटी में ही उसकी बेटी का ससुराल है। उसने सोचा कि बेटी की ससुराल चला गया होगा। सुबह जानकारी मिली कि वह बहन के पास भी नहीं गया.बेटे की तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला। सूचना पर गुमइंसान की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में लिया गया। विवेचना में जानकारी प्राप्त हुई कि अनिल उर्फ भल्लू बर्मन सिलेैहटी बहन के घर गया था, बहन के परिवार वालों के साथ शाम 5 बजे गॉव की चण्डी मेला में भी गया था, वहा से शाम 7 बजे बिना बताये कहीं चला गया था। तलाश करने पर ज्ञात हुआ कि उमरिया रोड किनारे लगी झाड़ियों के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर चौकी प्रभारी इंद्राना लक्ष्मण सिंह झारिया तत्काल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे,देखा तो एक युवक जिसके गले में जूते की लेस कसकर बंधी हुई थी पैर में पहने हुये एक जूते की लेस नहीं थी। मौके पर उपस्थित चाचा विनीत बर्मन एवं परिजनों ने उक्त शव की शिनाख्त अनिल उर्फ्र भल्लू बर्मन के रूप मे की।घटित हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मझोली सजन सिंह एवं एसडीओपी सिहोरा श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल तत्काल मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांचमें लिया गया। पीएम रिपोर्ट में अनिल बर्मन की मृत्यु गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई।पीएम रिपोर्ट के आधार पर धारा 302, 201, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गठित टीम को जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि 4-5 माह पहले बकरी चराने खेत गई एक लडकी के साथ खेत पर ग्राम बुडैली के लवकुश बर्मन ने छेड़छाड़ किया था,छेडखानी करने को लेकर लडकी के घर परिवार के लोगों ने लवकुश को डाटा फटकारा था तथा अनिल बर्मन ने लवकुश बर्मन को दो थप्पड़ मार दिया था,
आखिरी बार मृतक को लवकुश बर्मन,दोजी लाल बर्मन एवं माखन बर्मन के साथ देखा गया था। संदेही लवकुश,दोजी लाल बर्मन,माखन बर्मन को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ की गयी जिस पर तीनों ने बताया कि रात लगभग 8 बजे सिलहटी स्थित चण्डी मेले से अनिल बर्मन को साथ लेकर मोटर सायकिल से ग्राम ढिरहा उमरिया मे देशी शराब लेकर गॉव के आगे पहुंचे तथा रोड किनारे बैठकर शराब पी एवं अनिल बर्मन को भी शराब पिलाये, पूर्व में थप्पड मारने की बात को लेकर अनिल बर्मन की गमछे से गला घोंटकर एवं जूते का लेस लिकालकर गले में बांधकर शव रोड किनारे डाल कर गॉव भाग गये थे। आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एमपी 20 एनव्ही 5572, गमछा, तथा घटना के वक्त कब्जे मे रखे हुये 3 मोबाईल जप्त करते हुये तीनों आरोपियो को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



