जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अमिताभ गुप्ता बने प्रदेश महामंत्री

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर ने शहर के अधिवक्ता अमिताभ गुप्ता को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अमिताभ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कमलनाथ एवं शशांक शेखर ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है इसका पार्टी की रीति-नीति के अनुसार कार्य करते हुए तन-मन-धन से संगठन को मजबूत कर, आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करूंगा।



