व्यायाम निर्देशकों को क्षेत्रीय खेल अधिकारी बनाया जाये

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्राताध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संगठन द्वारा आयुक्त लोक षिक्षण संचालनालय को ई मेल भेज कर मांग की गई है कि प्रदेष के हर जिले की शासकीय शालाओं मे पदस्थ वरिष्ठ व्यायाम निर्देषकों(पी.टी.आई) को यदि ब्लाॅक लेवल पर (क्षेत्रीय स्तर) पदोन्नत कर क्षेत्रीय खेल अधिकारी (ब्लाॅक स्र्पोट्स अधिकारी ) बनाया जाता है तो क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को खोज कर जिले के शालेय खेल स्तर को सुधारा जा सकता है। संघ ने आगे बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी अतिआवष्यक है, परंतु षिक्षा विभाग में पूरे जिले में एक जिला क्रीड़ा अधिकारी के रहते यह सम्भव नहीं है क्योंकि प्रदेष के हर जिले में एक जिला क्रीड़ा अधिकारी के होते हुए जिले के हर ब्लाॅक(क्षेत्र) से खेल प्रतिभांओ को खोज निकालना संभव नही हो पा रहा है, यही वजह है कि प्रदेष का हर जिला खेलों में पिछड़ता जा रहा है।
प्रदेष के हर जिले की शासकीय शालाओं मे पदस्थ वरिष्ठ व्यायाम निर्देषकों(पी.टी.आई) को यदि ब्लाॅक लेवल पर (क्षेत्रीय स्तर) पदोन्नत कर क्षेत्रीय खेल अधिकारी बनाया जाता है तो क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को खोज कर जिले के खेल स्तर को सुधारा जा सकता है।
परंतु शासन द्वारा व्यायाम निर्देषकों के अनुभवों का उनकी प्रतिभाओं का सही स्तेमाल नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से व्यायाम निर्देषक (पी.टी.आई) केवल अपने स्कूलों तक सिमट कर रह गये हैं।
संघ ने आगे बताया कि एक ओर खेलों को बड़ावा देने के लिए शासन खूब पैसा लगा कर मूलभूत सुविधाऐं देने की कोषिस कर रही है वहीं विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्षक, निर्देषक, कोच मुहिया नहीं करा पा रही है ऐसे में यदि इन व्यायाम निर्देषकों को क्षेत्रीय खेल अधिकारी बनाया जाता है तो जिले के हर क्षेत्र से प्रतिभायें उभर कर सामने आयेंगी और प्रदेष का हर जिला खेल क्षेत्र में आगे बड़ेेगा।
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, धनराज पिल्ले, राकेष श्रीवास, सुधीर अवधिया, हेमंत ठाकरे, दिनेष गौंड़, राजकुमार यादव, फिलिप अन्थोनी, सुधीर पावेल, विनोद सिंह, गुडविन चाल्र्स, उमेष सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, क्रिस्टोफर नरोन्हा, एनोस विक्टर, मनीष मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, रामदयाल उईके, आबिद खान, अफरोज खान, देवेन्द्र पटेल, रऊफ खान, मनीष झारिया, गोपीषाह, रवि जैन, नेत राम, नीरज मरावी, वीरेन्द्र श्रीवास, विजय झारिया, सुनील स्टीफन, विनय रामजे, प्रदीप पटेल, रामकुमार कतिया, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, मनीष मिश्रा, संतोष चैरसिया, एस.बी.रजक, अजय मिश्रा, सुखराम विष्वकर्मा, रामाधर चैधरी, आदि ने आयुक्त लोक षिक्षण संचालनालय से मांग की है कि षिक्षा विभाग के व्यायाम निर्देषकों को क्षेत्रीय खेल अधिकारी बनाया जाये।



