जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पावर ने युवाओं से की परिचर्चा

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर द्वारा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में नीति, शोध एवं प्रशिक्षण विभाग के तत्वाधान में भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर संवाद एवं परिचर्चा का आयोजन भंवरताल स्थित कल्चरल स्ट्रीट ऑडिटोरियम में किया गया, इस परिचर्चा के मुख्य अतिथि एवं वक्ता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पावर जी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर समान नागरिक संहिता पर अपने विचार व्यक्त किए।

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्री वैभव पावर ने कहा कि समान नागरिक संहिता देश में बहुत पहले से ही लागू हो जाना चाहिए था , देश की आजादी के 75 वर्ष होने तक भी देश में अलग अलग धर्मों के मध्य अलग अलग कानून होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन अब समय आ चुका है कि हम इसको सुधार करके देश में एक समान नागरिक संहिता लागू करें एवं सभी पर समान रूप से कानून लागू हो।

वैभव पवार ने ये भी बताया कि देश में अलग अलग कानून होने से कुछ लोगों के द्वारा उसका अनैतिक रूप से लाभ उठाकर महिलाओं का शोषण और उनके अनेक अधिकारों का हनन किया जा रहा है जो कि संविधान की मूल भावना और मूल अधिकारों के खिलाफ है, समान नागरिक संहिता लागू होने से सभी क्रिमिनल लॉ समान रूप से सभी पर लागू हो पाएंगे और देश की न्याय प्रणाली में होने वाला विरोधाभाष दूर होगा।

भाजयुमो नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि समान नागरिक संहिता आज देश की जरूरत है, भारतीय जनता पार्टी के मूल सिद्धांतों में ही समान नागरिक संहिता को अनिवार्य रूप से लागू करके देश में समान कानून लागू करना सदैव से रहा है और इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं! इसके पहले भी महिलाओं के लिए समान कानून एवं तीन तलाक जैसे मुद्दों पर भी भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया है और आगे भी समान नागरिक संहिता लागू करके देश में एक समान नागरिक कानून लागू किया जाएगा।

इस संगोष्ठी एवं संवाद के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी पंकज दुबे,अतुल दुबे, जय रोहानी, ईशान नायक, रौनक अग्रवाल, राहुल कपूर, शुभम अरिहंत,यशराज शर्मा, श्री कांत वर्मा, शरद विश्वकर्मा,अनिकेत रावत, सोमित रायजादा,पराग तिवारी,अर्पित दुबे,अंकित पाठक,दीपक मंगलानी,आर्यन मिश्रा , सुभांग गोंटियाँ,प्रशांत गुप्ता,राहुल तिवारी,आयुष सिंह,शुभम रजक, हर्षित राय,रिंकू श्रीवास, वरुण सिंह,निक्की रजक,पीयूष समदरिया, समरजीत फौजदार,वैभव चौरसिया,अभिषेक सराफ,असगर अंसारी,आशु रजक,प्रखर चौबे, ओम तिवारी,अमरनाथ मिश्रा, अप्पू मिश्रा योगेश शर्मा,पर्व अग्रवाल,अंशु गुप्ता,सचिन यादव,साहिल समुंद्रे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page