जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त

जबलपुर दर्पण। गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न मंदिरों में गुरु के आशीर्वाद लेने के लिए शिष्यों का जमावड़ा देखने को मिला वही सराफा बाजार स्थित हनुमान शक्ति मंदिर सुनहराई में भी भक्तो का जमावड़ा देखने को मिला, गुरु ओंकार मिश्रा जो कि हनुमान शक्ति मंदिर में 50 साल (१५/०७/१९७३)से सेवा में अर्पित है उन्होंने बताया कि शिष्य सच्चे दिल से जो भी मंदिर में आकर मनोकामना मांगते है वह पूरी होती है,वही गुरुपूर्णिमा के अवसर मैं शिष्यों का जमावड़ा देखने को मिला जहां गुरु ने निस्वार्थ भक्तो को आशीर्वाद दिया और उज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।



