डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने समनापुर पहुंचे महामंत्री का जोरदार स्वागत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर में युवाओं के बीच कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री अवध राज बिलैया का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर समनापुर में समनापुर में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। उपरोक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या उत्साहित उर्जावान युवा भारतीय जनता पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। जिनमें निक्की तिवारी, आशुतोष मिश्रा,प्रेम सैयाम ,ओम सोनी, सिद्धांत,भव्यसंत,संजय, दिपांशु शुकला, सुरेन्द्र सहित कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, समनापुर मण्डल विस्तारक आकाश नामदेव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश धूमकेतु, भारतीय जनता पार्टी समनापुर के मण्डल अध्यक्ष हेमसिह राजपूत, वरिष्ठ कार्यकर्ता,सरमनसिह,ठाकुर हेतराम मिश्रा,सुश्री कमला तेकाम, चन्द्र कुमार राय, उजियारसिह धुर्वे, जनपद अध्यक्ष मनका वनवासी और डॉक्टर बिकास गोलदार, दिलीप बर्मन, आमोद चंदेल, ओमकार बर्मन, मण्डल महामंत्री, भारत सिंह राजपूत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page