महामंडलेश्वर ईश्वरानंद महाराज की समर्पण यात्रा जिला मैं किया प्रवेश

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। समर्पण मां नर्मदा परिक्रमा करते हुए मंडला जिला से डिंडोरी जिला में प्रवेश करते हुए पैदल यात्रा में महामंडलेश्वर 1008 श्री ईश्वरानंद जी महाराज के साथ संतों का दल रविवार शाम को डिंडोरी जिला में प्रवेश कर गया। जहां पर जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने संतों का भव्य स्वागत किया, आगमन पर बिछिया में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े के साथ यात्रा की अगुवाई की। बताया गया कि ईश्वरआनंद महाराज सहित संतों के दल का फूल माला और जयकारे से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में डिंडोरी जिला के नगर अध्यक्ष पंकज तेकाम, शहपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, मंडल महामंत्री सुरेंद्र साहू, यात्रा प्रभारी रवि राज बिलैया, दिलीप झारिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।



