अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्री गुप्तेश्वर पीठ में सावन महोत्सव

जबलपुर दर्पण। शहीद गुलाब सिंह की पार्षद श्रीमति हेमलता दिनेश सिंगरोल जी के द्वारा सावान के तीसरे दिन पर महाआरती की गई एवम श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में मनाए जाने वाले सावान महोत्सव में शिव बाल स्वरूप का श्रृंगार के दर्शन कर समस्त शहरवासियों के सुख में चैन की कामना की ।।मंदिर समिति के सदस्यो के द्वारा माननीय पार्षद महोदय जी का स्वागत किया गया एवम आभार प्रकट किया गया।।
श्री गुप्तेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश तिवारी जी द्वारा बताया गया की गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में नित्य प्रतिदिन नए नए रूपों में भगवान गुप्तेश्वर महादेव को सजाया जाएगा इस वर्ष शहर के गणमान्य नागरिकों को महाआरती में आमंत्रित किया गया है इसी कड़ी में आज माननीय पार्षद महोदय परिवार सहित उपस्थित हुई । महाआरती में भक्तो की भीड़ रहती है एवम दिव्य श्रृंगार के दर्शन हेतु दूर दूर से भक्त आते है।
इस अवसर पर गुप्तेश्वर सेवा समिति के बसंत मिश्रा जी,कमलेश अग्रवाल जी, एकलव्य ठाकुर सार्थक परिहार, सत्यम दीपिका पाली जी जी जी,दुर्गेश अनुज दीपक लोकेश अनेकों सदस्य उपस्थित रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page