जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

युवक के साथ घिनौना करतूत पैर धोने से नहीं छिपने वाली-बसपा रमाकांत पिप्पल विरोध प्रदर्शन में शामिल

जबलपुर दर्पण। सीधी जिले में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने के मामले में आरोपी भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला पर रासुका के तहत कार्रवाही होेने के साथ ही उसके अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने सहित तमाम कार्यवाही करने का दम भरने वाली भाजपा सरकार के विरोध में बसपा ने मोर्चा खोल रखा है,प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद आज बसपा प्रदेश अध्यक्ष इंजी.रमाकांत पिप्पल बहुजन राज अधिकार यात्रा को छोड़कर जबलपुर पहुंचे और जिले में भाजपा सरकार के विरूद्ध होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, डाॅ अंबेडकर चौक पर बडी संख्या में उपस्थित बसपा नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए एवं जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को प्रदेश में हो रहे आदिवासी,दलित, पिछडों पर अन्याय अत्याचार के मामलों में फेलियर बताते हुए, प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा की, केवल सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला ही नहीं भिंड जिले में एक नाबालिग पिछडे वर्ग की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या के मामले को पांच माह बीतने के बाद भी आरोपियों को पकडने में नाकाम रहे मामा शिवराज सिंह, छतरपुर में कुम्हार समाज के ऊपर सार्वजनिक अपमान अन्याय, शिवपुरी में दलितों को मैला खिलाने सहित तमाम घटनायें हो रही हैं और इन घटनाक्रमों में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की विचारधारा के लोग लिप्त हैं, पूरे प्रदेश के दौरे करने के बाद यह पता चल रहा है की प्रदेश में बहन,बेटियां, आदिवासी, दलितों सहित पिछडे वर्ग के लोग परेशान हैं और सीधी में पेशाबकांंड के बाद 600 किलोमीटर दूर बुलाकर पीड़ित के पैर धोने से शिवराज सिंह के पाप नहीं धुलने वाले, मामा का ढोंग सबको समझ आ रहा है, बसपा इन तमाम मामलों को जनता के बीच लेजाकर, कांग्रेस, भाजपा की जातिवादी सोच को उजागर करेगी,सीधी के आदिवासी युवक का कार्यवाही न किये जाने का सपथ पत्र शोषित पीड़ित पर दबाव बनाकर किया गया है जिसकी मजिस्ट्रेट जांच की मांग भी की गई, इस अवसर पर बसपा प्रदेश प्रभारी सेठ बालकिशन चौधरी,बसपा के जिला प्रभारी,मानकलाल गोंटिया,राकेश चौधरी, एड.लखन अहिरवार, एड.दिनेश कुशवाहा, राकेश समुंदरे,सतपाल सिंह, जानकी प्रसाद,रामराज राम, इंजीनियर सुभाष मरकाम,राजमणी साकेतआशा गोटिया ,विजय भौरेल,भोले शंकर, बबीता गोंटिया, ओम समद, सिकंंदर अलि, रिषभ साठे,कन्हैयालाल,बलराम,राजेेश पटेल, सरमन, नरेंंद चौधरी, ओ.पी.पटेल,प्रेम लाल, आर.डी. चौधरी, आर.एल.रैदास,
राजकुमार सम्राट,मुकेेश सूर्यवंशी. शेखर चौधरी,रवि सतनामी, लक्ष्मन चौधरी, गेंदालाल अहिरवार,छोटेेलाल चौधरी, हीरालाल, मुकेश चौधरी, जमुुना प्रसाद,महेंद बंसकार, सीमा मलिक, आशा चौधरी, नीलू कोल, रूकमणी गोंटिया, गनपत चौधरी, नरेश कुमार, पंडित राजेश, चरण लाल, करण अहिरवार, सहित बडी संख्या में बसपाई शामिल हुए|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page