जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

औद्योगिक क्षेत्र मनेरी तथा जनजातीय बहुल क्षेत्र जिला मण्डला के लिए एम पी ट्रांसको ने की विद्युत व्यवस्था

जबलपुर दर्पण। औद्योगिक क्षेत्र मनेरी और जनजातीय बहुल क्षेत्र जिला मण्डला के लिए एम पी ट्रांसको ने 132 के व्ही सबस्टेशन मनेरी में 132 के व्ही मंडला लाइन एवं फीडर बे का निर्माण कर ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल की है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि इस लाइन को 69.5 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। यह लाइन प्रदेश की पहली ट्रांसमिशन लाइन है, जिसे बिजली कंपनियों के मुख्यालय शक्तिभवन से एच एम आई तकनीक का इस्तेमाल कर रिमोट से ऊर्जीकृत किया गया है।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण लाइन को ऊर्जीकृत करने से औद्योगिक क्षेत्र मनेरी एवं जनजातीय बहुल क्षेत्र जिला मण्डला की विद्युत पारेषण व्यवस्था सुदृ़ढ़ और विश्वसनीय हुई है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए ट्रांसकों कार्मिकों को बधाई दी है।


जनजातीय बहुल क्षेत्र जिला मण्डला को जबलपुर एवं औद्योगिक क्षेत्र मनेरी को मंडला से भी मिल सकेगी बिजली
एम पी ट्रांसको के कार्यपालन अभियंता श्री नरेंद्र तिवारी ने बताया कि वर्तमान में जबलपुर 220 के व्ही सबस्टेशन नयागांव एवं 220 के व्ही सबस्टेशन गोराबाजार से मनेरी के पास सप्लाई उपलब्ध थी। इस नई लाइन के ऊर्जीकृत होने से मनेरी को भी आवश्यकता पड़ने पर अब मण्डला के माध्यम से भी सप्लाई मिल सकेगी, इसी तरह 132 के व्ही उपकेंद्र मंडला को भी आकस्मिक परिस्थिति में मनेरी के माध्यम से जबलपुर की सप्लाई उपलब्ध हो सकेगी। अभी मंडला में नैनपुर होते हुए सिवनी से तथा डिंडौरी होते हुए 220 के व्ही शहडोल के माध्यम से सप्लाई उपलब्ध है।
घने जंगलों के बीच एम पी ट्रांसको ने बनाई 78.5 किलोमीटर लाइन
मंडला से मनेरी के बीच 78.5 किलोमीटर 132 के व्ही की लाइन तैयार करने में एम पी ट्रांसको को बेहद चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लाइन दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों के साथ घने जंगलों के बीच निर्मित की गई है। जिसमें अनेकों टावर्स के लिए वन विभाग से अनुमति प्राप्त कर एम पी ट्रांसकों ने लाइन का निर्माण पूर्ण किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page