डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से किए मुलाकात

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में डिण्डौरी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने भोपाल में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, म.प्र. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे की उपस्थिति व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व मे प्रदेश कार्यालय भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सुनीता सारस ने बताया कि बिना किसी भेदभाव के सभी का विकास करने वाले प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित हुई जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। युवा, महिला सहित अन्य पिछड़ा वर्गो का उत्थान के बारे मे निरंतर कार्य कर रही है, इन सभी कार्यो को देखते हुए मे अत्याधिक प्रभावित हुई। प्रदेश कार्यालय भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के द्वारा व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया के नेतृत्व मे सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यो से प्रभावित होकर बहन सुनीता सारस भाजपा परिवार में सम्मिलित हो गई है, उन्होंने कहा कि भाजपा एक वैभवशाली, गौरवशाली राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सुनीता सारस के भाजपा में शामिल होने से डिण्डौरी नगर परिषद के विकास कार्यों में गति प्रदान होगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाठक, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चोकसे, जिला सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी आशीष वैश्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, शहपुरा नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, संदीप तिवारी, पार्षद संदीप कांसकार, मुकेश साहू, राजकुमारी रजक, अनामिका मुकेश गुप्ता, प्रीति अरविंद श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, दिनेश जैन, सिवा साहू, बबलू झारिया सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page