आरोपी पति-पत्नि के विरूद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज आरोपी पति गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर से लियो प्रदीप जैकब उम्र 39 वर्ष निवासी शारदा कॉलोनी वर्मा किराना स्टोर के पास कंचनपुर अधारताल ने शिकायत की थी कि उसने पूर्व में कुछ दिनों तक नगर निगम में ठेकेदारी किया था परन्तु वर्तमान में कोई काम नहीं करता है। उसके बचपन का दोस्त सुरेंद्र साहू पिपरिया थाना खमरिया के पास रहता है जिसके माध्यम से जावेद अली से उसका परिचय हुआ । जावेद अली ने बताया कि वह रेल्वे के कुछ अधिकारियों के सम्पर्क में है कुछ पैसा लगेगा मैं रेल्वे में नौकरी पर लगवा दूंगा, पहले पैसा देना पड़ेगा और आगे चलके परमानेन्ट हो जाओगे। जिसकी बातो में आकर नौकरी लगाने हेतु उसने 5 लाख रूपये दे दिया। 2 से 3 माह गुजर जाने के बाद उसकी नौकरी न लगने पर उसकेे द्वारा पैसे की भांग की गयी तो जावेद अली ने कहा कि तुम्हारी नौकरी की बात पूरी कम्पलीट हो चुकी है किन्तु ऐसा लग रहा है कि कोई ग्रह दशा खराब चल रही है जिसके कारण काम होते होते रुक जाता है, इसलिये ग्रह दशा को पहले ठीक करना पड़ेगा फिर काम हो जायेगा। चुकि वह पारिवारिक रूप से भी परेशान था एवं कई बार मिलने जुलने के दौरान उसके द्वारा पारिवारिक समस्याओं का जिक्र किया गया था । जावेद अली बोला कि म मात्र बुधवार रविवार को झाड़ फूक का काम करता हूँ तुम इन दोनों दिन में आ जाना मैं यही मिलूँगा। वह जावेद के यहॉ गया जहॉ जावेद ने उसे बताया कि रेल पटरी में लोग मरते कटते हैं, तुम और तुम्हारे परिवार के लोग यहीं से आते जाते हो, रेल पटरी मे मरने वाले लोग प्रेत चुडेल बनकर- तुम्हारे परिवार में लग गए हैं उसकी पूजा पाठ करनी पडेग़ी, तुम्हारे माता-पिता भी इस कारण बीमार है इस प्रकार उसे बहुत डरा दिया और बोला कि उपाय करने के लिए करीब साढ़े सात लाख रूपये लगेगे तब उसने जून 2020 में साढ़े सात लाख रुपये नगद अस्पताल के पीछे कोतवाली में पानी की टंकी के पास जावेद को दिए थे । रुपए लेने के करीब 35 दिन बाद जावेद बाबा घर आया और घर में झाड़-फूंक करने अपने साथियों एवं 08 औरतें जो लाल साड़ी पहनी हुई थी लेकर आया साथ में शादाब, मंजू रजक, संतोष, शुभम सोनी, अंकित चतुर्वेदी शादाब हॉफिस, मनोज नाम के लड़के आए थे जो पूजा पाठ का सामान अपने साथ लाये थे जब बाबा अपने लड़को के साथ वापस जाने लगा तो बोला- शाम गुजरने के बाद 4 लाख 89 हजार रुपये लाकर मुझे दे जाना पूजा का सामान लेना होगा अभी तो कई बार पूजा होना है। उसने दिसंबर 2020 में रूपये ले जाकर दे दिया । इसके बाद बाबा उन्हीं लड़को के साथ बुधवार रविवार को लगातार आकर पूजा पाठ करता रहा। जनवरी 2021 में बाबा ने बताया कि तुम्हारे ऊपर बहुत बड़ा संकट आने वाला है। जिससे वहं बहुत ज्यादा डर गया था. संयोगवश फरवरी 2021 में उसेे ऑटो वाले ने टक्कर मार दिया था जिससे उसे बहुत ज्यादा चोट आई थी वह करीब एक माह बिस्तर मे पड़ा रहा, इसी बीच बाबा घर पर आया और उसे बोला कि मैंने पहले ही बोला था अब देखना 15 दिन में तुम मर जाओगे और साथ में कुछ दिन बाद तुम्हारे मॉ-बाप भी मर जाएंगे तथा उसके बाद तुम्हारे दोनों लड़के भी मर जायेंगे, बाबा की बातें सुनकर वह बहुत ज्यादा परिवार को लेकर डर गया था जिसका फायदा उठाते हुए विभिन्न प्रकार की पूजा करने के नाम से उससे 5 लाख रुपये नगद और ले लिया यह पैसे उसने मछरहाई में मंदिर के पास ले जा कर दिया फिर बाबा उसके यहॉ आकर पूजा-पाठ करता रहा लेकिन परिस्थितियां ठीक नहीं हो पा रही थी । अक्टूबर 2021 में उससे 4 लाख 87 हजार रूपये और लिया था, नवंबर 2021 में बोला कि मुझे हैदराबाद से कुछ जड़ी बूटी लानी है यह काम भी जल्दी करना पड़ेगा इसके लिए 8 लाख रूपये मांगे तो उसने मछरहाई में सुरेन्द्र साहू के साथ जाकर 8 लाख रुपए दिए साथ ही फ्लाइट कीे आने जाने की टिकट तथा बिजयवाड़ा में होटल में रुकने के ऑनलाइन रूपये अपने परिचित सुजीत पांडे के माध्यम से दिया।
जावेद अली कुछ दिन बाद वापस आकर मिला और बोला यह देखो यह ऐठी की लकड़ी है इससे सब सिद्ध हो जाएगा और पुनः पूजा के नाम से उससे 2 लाख 20 हजार रूपये ले लिया। इसके बाद उसे एक नियुक्ति पत्र दिया एवं बोला कि रेलवे में टम्परेरी नौकरी लगवा दिया हूँ। तुम कुछ दिनों बाद जाकर ब्वाइन का लेना, अभी आपकी पुलिस रिपोर्ट तैयार हो रही है। कुछ दिन बाद जब वह उक्त नियुक्ति पत्र को लेकर रेलवे के डी० आर० एम० आफिस गया तो पता चला कि ऐसा कोई नियुक्ति पत्र बनता ही नहीं है और ऐसी कोई नौकरी नहीं लगती है । जावेद ने उसे जो कागज दिया था वह फर्जी है।
उसके द्वारा रूपये वापस मांगने पर जावेद अली अपने भाई पप्पू और बबलू के साथ मिलकर उसे शहर के बड़े-बड़े बदमाशों के नाम से भयभीत करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। जावेद अली द्वारा उसके अलावा अन्य कई लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी की गयी है।
उसके द्वारा दिनांक 4-10-2022 को शिकायत की गयी थी, जिसकी जांच थाना कोतवाली द्वारा की जा रही थी जाँच के समय जावेद द्वारा इकरार किया गया कि मेरे पास वापस करने के लिए पैसे नहीं है परन्तु मेरे पास एक मकान मेरी पत्नि नफीसा बानों के नाम से है उसकी रजिस्ट्री आपके लिए हुए पैसे के बदले में कर दुगा जावेद की पत्नि नफीसा द्वारा दिनांक 17/11/2022 को एग्रीमेण्ट किया गया । एग्रीमेन्ट हो जाने के बाद जब रजिस्ट्री कराये जाने की बात चली तब बताया गया कि उक्त मकान पर बैंक से लोन है लोन खत्म होने पर ही रजिस्ट्री हो पायेगी। तब उसके द्वारा जानकारी ली गयी तो ज्ञात हुआ कि उक्त मकान पर 6 लाख 51 हजार 980 रुपये का लोन शेष था। तब गवाहों के समक्ष जावेद द्वारा कहा गया कि आप बचा हुआ लोन जमा करा दो में आपको मकान की रजिस्ट्री करा दुगा तब उसने दिनांक 6-1-2023 को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा जीसीएफ से डी डी के माध्यम से 4 लाख रूपये जावेद की पत्नि के बैंक के होम लोन खाते में जमा किया तथा शेष 2 लाख 51 हजार 980 रुपये जावोद द्वारा स्वयं जमा किया गया, किन्तु उक्त मकान का लोन जमा होने के बाद भी जावेद द्वारा न ही मकान की रजिस्ट्री उसके नाम पर करायी जा रही है और न ही रूपये वापस किये जा रहे है।
इस प्रकार जावेद अली एवं उसकी पत्नि नफीसा बानो ने नौकरी लगाने के नाम पर तथा पूजा पाठ एवं ग्रह दशा को ठीक करने के नाम पर अपने साथियों के साथ मिलकर उससे लाखों रूपये लेकर धोखाधड़ी की है। उसके द्वारा शिकायत करने पर विवाद को सुलझाने के लिए पैसे के स्थान पर मकान की रजिस्ट्री करने का कहते हुये उक्त मकान जो बैंक में बंधक था का शेष पैसा उससे जमा कराकर मकान को बंधक मुक्त कराने के नाम से उससे 4 लाख रूपये ले लिये तथा रजिस्ट्री न कराते हुये उसके 35 लाख रूपये हडपते हुये धोखाधड़ी की गयी है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये शिकायत की शीघ्र जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किये जाने पर नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर द्वारा शिकायत की जांच की गयी जॉच पर पाया गया कि जावेद अली ने झाड़ फूंक पूजा पाठ एवं जादू टोना के नाम पर लियो प्रदीप जैकब से भिन्न भिन्न समय पर छलपूर्वक धोखाधड़ी करके लाखों रूपये ले लिये तथा नौकरी लगाने के नाम पर जूनियर क्लर्क पद स्थापना संबंधी फर्जी नियुक्ती पत्र दिया साथ ही परिवार कीे मृत्यु का भय दिखाकर लाखों रूपये प्राप्त किया।
इसी प्रकार सुरेन्द्र साहु से भी जंगल में गड़ा हुआ धन निकालने के लिये पूजा पाठ एवं जादू टोना करने के नाम पर नाम पर छल पूर्वक रूपये रूपये लेकर धोखाधड़ी की गयी है। जावेद अली के द्वारा अलग अलग समय अंतराल पर सूरज सोनी से जादू टोना में प्रयोग की जाने वाली धातुओं की सामग्री एवं सिक्के बनवाये गये हैं ।
सम्पूर्ण जांच पर जावेद अली द्वारा अपनी पत्नि नफीसा बानों के साथ मिलकर छलपूर्वक धोखाधड़ी करते हुये कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एवं मृत्यु का भय दिखाकर छलपूर्वक लाखों रूपये लेकर धोखाधडी करते हुये अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना पाये जाने पर थाना अधारताल में दिनांक 5-7-23 को आरेापी जावेद अली उर्फ जय कोष्टा एवं श्रीमती नफीसा बानो दोनेां निवासी लकड़गंज थाना बेलबाग के विरूद्ध धारा 386, 387, 417, 420, 465, 468, 471, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी जावेद अली उर्फ जय कोष्टा पिता बब्बन उफ ताहिर अली उम्र 33 वर्ष निवासी लकड़गंज मस्जिद के बाजू से बेलबाग को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका– आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक भरत सिंह , सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा आरक्षक राजेश केवट की सराहनीय भूमिका रही।



