प्वाइंट गाड़ासरई में नए जियो फोन की पिछले दिनों हुई लॉन्चिंग

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद पंचायत अंतर्गत व्यवसाई क्षेत्र गाड़ासरई में पिछले दिनों नए जियो फोन की लांचिंग समारोह आयोजित किया गया। बताया गया कि प्वाइंट केंद्र गाड़ासरई में नए जियो फोन की लॉन्चिंग के दौरान जियो प्वाइंट मैनेजर शिवम हरदहा की मौजूदगी में लांचिंग कि गई, जहां जियो ऑफिसर के द्वारा श्याम ताम्रकार के हाथों से हरछठ को एक मोबाइल फोन गिफ्ट दिया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान जियो फोन के डिस्ट्रीब्यूटर्स मनोज साहू व जियो टीम के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में जियो फोन के आफर बताया गया। बताया गया कि व्यवसाई क्षेत्र गाड़ासरई में जियो फोन की दुकान पर जरुरतमंद, असहायों सहित अन्य पिछड़े हुए लोगों के लिए न्यूनतम दर में मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाएगा।



