इष्ट देव के प्रति संपूर्ण समर्पण आवश्यक: हीरापुर वाले स्वामी

जबलपुर दर्पण । भक्त को अपने इष्ट देव और गुरु के ऊपर जितना अधिक विश्वास और समर्पण होता है उतना अधिक आशीर्वाद सुफल मनोरथ में परिणत होता है । बालपन में बच्चे मां पर पूर्ण विश्वास के साथ आश्रित होते हैं वैसे ही जीवन भर अपने इष्ट पर आश्रित रहना चाहिए जिससे जीवन में आनंद ही आनंद बरसता है और सफलता सदैव प्राप्त होती है , उक्त उद्गार स्वामी षडमुखानंद जी महाराज हीरापुर वाले स्वामी जी ने श्रावण मास के अवसर पर चेरीताल में आयोजित विशेष अनुष्ठान में आशीर्वचन में कहे।
विशेष पूजा-अर्चना अनुष्ठान में नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही।
आज परम् पूज्य गुरुदेव श्री षडमुखानंद जी महाराज हीरापुर वाले स्वामी जी त्रिपुर सुंदरी मां राजराजेश्वरी पराम्बा नर्मदा की विशेष आराधना पूजन शीतला सप्तमी के अवसर पर विशेष अनुष्ठान सुबह 11 बजे सरस्वती उद्यान, सरस्वती कॉलोनी चेरीताल में होगा ।
भगवती, स्वामी जी का पूजन अर्चन संजय तिवारी, डॉ अजय तिवारी, प्रतिभा विध्येश भापकर, डॉ कुक्कु तिवारी,संदीप खंपरिया, नरेंद्र जैन, रवि गौतम, कुलदीप नारायण शुक्ल, चंद्रशेखर शर्मा, नीतिन अग्रवाल सहित भक्त मंडल ने किया ।



