जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन की फेडरल एग्जीक्यूटिव मीटिंग बेंगलुरु में संपन्न

जबलपुर दर्पण । कर्नाटक इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड इंजीनियर एसोसिएशन के तत्वाधान में, 8 जुलाई 2023 को ऑल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन की, फेडरल एग्जीक्यूटिव मीटिंग बेंगलुरु में संपन्न हुई। मीटिंग में ऑल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन के चेयरमैन आदरणीय श्री शैलेंद्र दुबे जी, अध्यक्ष श्री अशोक राव, महासचिव श्री रत्नाकर राव, कर्नाटक इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री के शिवानन और महासचिव श्री सुधाकर रेड्डी जी उपस्थिति रहें । बैठक की शुरुआत, आदरणीय श्री शैलेंद्र दुबे जी और अध्यक्ष श्री अशोक राव के उद्बोधन के साथ हुई। बैठक में देश के अलग अलग राज्यों के इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अपने राज्यों में चल रहे इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल और निजीकरण के विरोध में हो रही वर्तमान गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। बैठक के दौरान मध्य प्रदेश की ओर से अभियंता संघ के महासचिव श्री विकास शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं संयुक्त सचिव श्री सुरेश त्रिवेदी ने भाग लिया। बैठक के दौरान महासचिव द्वारा सूत्रीय मांगों को प्रबंधन द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न होने एवं आंदोलन की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया गया। अभियन्ता संघ की तरफ से श्री विकास शुक्ला, श्री मनोज तिवारी, सुरेश त्रिवेदी ने बैठक में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page