उपन्यास लिखने की परंपरा और होगी विकसित

जबलपुर दर्पण। प्रसंग अंतर्राष्ट्रीय मंच के तत्वावधान में श्रीमती निर्मला तिवारी निर्मल के उपन्यास केतकी का लोकार्पण समारोह श्रीमती अर्चना गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से आरंभ हुआ मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुमित्र ने कहा प्रसंग संस्था ने प्रकाशन कर और श्रीमती निर्मला तिवारी ने उपन्यास लिखकर अपने आप को श्रीमती उषा देवी मित्रा, तेज रानी पाठक, हीरा देवी चतुर्वेदी तथा चित्रा चतुर्वेदी की परंपरा से जोड़ लिया है वर्तमान में जो लेखिकाये उपन्यास लेखन कर रही हैं उन्हें बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि यह परंपरा और विकसित होगीअध्यक्षता करते हुए आचार्य भगवत दुबे ने कहा उपन्यास लेखन दुष्कर कार्य है जिसे बहुत ईमानदारी से कृतिकार ने किया है* सरस्वत अतिथि के रूप में श्रीमती साधना उपाध्याय ने केतकी उपन्यास की प्रभावपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त किएमुख्य वक्ता की आसंदी से डॉक्टर इला घोष ने उपन्यास केतकी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने वाला बतायाप्रसंग संस्था के संस्थापक इंजी. विनोद नयन ने संपूर्ण आयोजन पर प्रकाश डालाशॉल श्रीफल मानपत्र से श्रीमती निर्मला तिवारी को सम्मानित किया गयाइसके पश्चात श्रीमती निर्मला तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की इस अवसर पर प्रसंग द्वारा साहित्य शिक्षा संगीत सम्मान से श्रीमती किरण बाला तिवारी, डॉ भावना शुक्ला, श्रीमती शर्मिला मुखर्जी, डॉ विजय तिवारी ,श्रीमती प्रांजली दधाते, डॉ. मोहनी तिवारी को शॉल श्रीफल मानपत्र से सम्मानित किया गया।
द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी प्रारंभ हुई जिसमें मोहन शशि, डॉ अनामिका तिवारी, श्रीमती अर्चना मलैया,अभय तिवारी, डॉ अंबर प्रियदर्शी, मनोहर चौबे, श्रीमती मीना भट्ट, श्रीमती प्रतिमा अखिलेश एवं डॉ. छाया सिंह ने शानदार काव्य पाठ किया
अंत में नगर की समस्त साहित्यिक संस्थाओं की ओर से निरंजन द्विवेदी, अभिमन्यु जैन ,छाया त्रिवेदी, सुरेश मिश्रा, कीर्ति चौरसिया, भावना दीक्षित, अस्मिता शैली, तरुणा खरे अनुकंपा नायक, सुशील श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, माधुरी मिश्रा, शिव कुमार सिंह द्वारिका गुप्त, आरती श्रीवास्तव, देव दर्शन सिंह, दुर्गेश व्यौहार, प्रार्थना अर्गल, रत्ना ओझा, प्रीति तिवारी, दीपक तिवारी, ,मुकेश गुप्ता, आलोक पाठक, शशि लडिया, ज्योति मिश्रा डॉ पूर्णिमा राव , आदि ने श्रीमती निर्मला तिवारी का साल श्रीफल मान पत्र के माध्यम से स्वागत कियाप्रसंग संस्था की ओर से डॉ मकबूल अली डा.रानू रुही, दुर्गा सिंह पटेल, राजेश लखेरा का सहयोग रहा*
संपूर्ण समारोह का संचालन इंजी. विनोद नयन एवं डॉ. कामना कौस्तुभ द्वारा किया गया अंत में आभार प्रदर्शन बसंत शर्मा ने किया।



