जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अभियन्ता संघ द्वारा प्रस्तावित आगामी 3 दिवसीय हड़ताल को किया गया स्थगित

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश विधुत मण्डल अभियन्ता संघ द्वारा निजीकरण के साथ 7 सूत्री मांगों को लेकर किये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत 28 जून को एक दिवसीय हड़ताल उपरांत 10 जुलाई से कि जाने वाली 3 दिवसीय हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने अभियन्ता संघ से सार्थक चर्चा हेतु 7जुलाई को भोपाल में बैठक रखी थी, बैठक में अभियन्ता संघ के पदाधिकारियों द्वारा निम्लिखित 7 सूत्री मांगों को प्रमुख सचिव ऊर्जा के समक्ष पूरे तथ्यों के साथ पुरजोर तरीके से रखा गया : 1. जॉइंट वेंचर, टीबीसीबी, अमनेडमेन्ट बिल के माध्यम से बिजली कंपनियों का निजीकरण रोका जाए, 2 ओ3* कॉलम को विलोपित किया जाए, 3. वर्तमान पेंशनर की पेंशन सुनिश्चित की जाए एवं ओल्ड पेंशन लागू की जाए, 4.संविदा कर्मियों की सेवाएं सुरक्षित की जाए, 5 बाह्यय स्त्रोत कर्मचारियों को 20 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जाए, 6.कर्मचारियों के सभी वर्गों की वेतन विसंगति दूर की जाए, 7.लंबित संगठनात्मक संरचना को जल्द से जल्द अनुमोदित् किया जाए।


सभी बिंदुओं पर सार्थक चर्चा कर ऊर्जा सचिव महोदय द्वारा संज्ञान में लेते हुए बिंदुवार विश्लेषण उपरांत प्रदेश की जनता एवं कर्मचारियों के हीत में निर्णय लेने का लिखित समझौता हस्ताक्षरित कर दिया, जिसके बाद अभियन्ता संघ ने आगामी चरणबद्ध 3 दिवसीय हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया गया l
अभियन्ता संघ कि ओर से ई. हितेश तिवारी, ई. विकास शुक्ला, ई. मनोज तिवारी, ई. संजीव सिंह, ई सुरेश त्रिवेदी , ई. नरेंद्र चन्देल, ई. रजनीश रावत,ई जितेंद्र तिवारी एवं ई. मितिन दिग्सरे चर्चा में उपस्तिथ रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page