खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लाक उपाध्यक्ष थानसिंह ठाकुर ने किया रक्तदान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो।राष्ट्रीय बजरंग दल के डिंडोरी ब्लॉक उपाध्यक्ष थान सिंह ठाकुर जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कनईसांगवा निवासी हैं, जिन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करते हुए एक मरीज की जान बचाने में सहायक बने हैं। गौरतलब है कि विकास झारिया ग्राम शाहपुर को रक्त की अति आवश्यकता थी, अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन भी काफी परेशान थे। पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती मरीज को रक्त की कमी होने की जानकारी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग के कार्यकर्ताओं को लगी। बताया गया कि समय न गंवाते हुए संगठन कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर तत्काल मरीज के लिए रक्त उपलब्ध करवाई है। रक्तदान करने के बाद श्री ठाकुर ने उत्सुकता जाहिर करते हुए अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने की बात कही है। संगठन द्वारा किए गए इस अभिनव पहल की लोगों ने सराहना करते हुए, रक्तदाता के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page