डुंगरिया गांव में आयोजित हुआ समस्या निवारण शिविर

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगरिया गांव में समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। बताया गया कि डुंगरिया गांव में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में समस्त विभाग के अधिकारी सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, मोबिलिजार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मध्यप्रदेश जन आभियान परिषद के विकास खण्ड समन्वयक, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर संस्था से सेक्टर प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों के समस्याओं के अवेदन भरने, योजनाओं का लाभ देने सहित व्यवस्था को दुरुस्त रखने संगठन पदाधिकारियों लगातार सहयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि समस्या निवारण शिविर में नवंकुर संस्थान सेक्टर 5 बम्हनी समनापुर का विशेष सहयोग रहा।



