चहेतो को संरक्षण देने अपने ही आदेश की धज्जियां उड़ा रहा रादुविवि प्रशासन

जबलपुर दर्पण। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अधिकारियों को अपने ही आदेश की नाफरमानी अब रास आने लगी है। एनएसयूआइ के अदनान अंसारी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा कुलसाचिव से की गई अभद्रता एवं अन्य आपराधिक मामलों के आरोप में प्रशासन ने तीन छात्रों के निष्कासन आदेश जारी किए थे। आदेश के पालन हेतु विश्विद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, छात्रावास सुप्रीडेंडेंट एवं वार्डेन ने छात्रों को आवंटित कक्ष को सील कर दिया था। परंतु छात्रों द्वारा पुनः कक्ष की सील तोड़कर कब्जा किया गया है जो की अवैध है। प्रशासन मामले को ठंडे बस्ते में डालने का हर संभव प्रयास कर रहा है। वार्डेन एवं अधीक्षक कार्यवाही करने में अब हिचक रहे हैं। सवाल उठता है कि अपने ही आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहा है। विश्विद्यालय के अधिकारी जब अपने ही आदेश के प्रति गंभीर नहीं है, तो छात्रों के हित भी इसी प्रकार प्रभावित होते रहेंगे।
शैक्षिण संस्थानों में आपराधिक मामले दर्ज व्यक्तियों के खिलाफ एनएसयूआई सदैव कार्यवाही को लेकर प्रयासरत रही है एवं आगामी दिनों में यदि प्रशासन न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित नहीं करता तो इसका विरोध किया जाएगा।



