नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कागजो में प्रतिबन्ध के बावजूद नर्मदा तटों पर लगातार हो रहा मत्स्याखेट

जबलपुर दर्पण नरसिंहपुर ब्यूरो
वर्षाकाल में मछलियों के प्रजनन का काल होता है इस वजह से शासन ने इस काल मे मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है परंतु यह प्रतिबंध केवल कागजो तक ही सीमित है वर्तमान समय मे जिले के कई नर्मदा घाट व नदियों से धड़ल्ले से मत्स्याखेट किया जा रहा है जिले में अभी तक किसी कार्यवाही की कोई खबर सुनने में नही आई है नर्मदा तट के जिन स्थानों पर स्थानीय नागरिक या सन्त मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगाए हुए है उन स्थानों पर भी लोग चोरी छुपे जमकर मत्स्याखेट कर रहे है जिले के बरमान, ककराघाट, झिकोली, नीलकुण्ड घाट, पर भी लोग मछली पकड़ने का काम कर रहे है और खुलेआम बाजार में इन मछलियों का विक्रय किया जाता है जहां न इन्हें शासन प्रशासन का भय न कोई चिंता जगह जगह मुख्य सड़को पर प्रतिबंधित काल मे बिक्रय खुलेआम होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page