मध्य प्रदेशसतना दर्पण

मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मझगवां चेकपोस्ट प्रभारी को सौंपा ज्ञापन



हार्न बजाकर किया विरोध प्रदर्शन


सतना। सतना मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के तत्वाधान में परिवहन लॉकडाउन के दूसरे दिन मझगवां जाकर वहां से चेक पोस्ट प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराते हुए कहा गया कि हमारे मध्य प्रदेश में आरटीओ ,डीटीओ, एमवीआई द्वारा भ्रष्टाचार और जबरन वसूली अभी भी जारी है। इससे देशभर के हमारे परिवहन व्यवसायियों को परेशानियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है ।वसूली की यह प्रथा तत्काल रुप से बंद होनी चाहिए । इन मुद्दों का सीधा प्रभाव आम जनता ,किसानों और व्यापारियों पर भी पड़ता है क्योंकि सड़क परिवहन व्यवसायियों से अधिक मात्रा में पैसा प्रत्येक ट्रिप में लिया जा रहा है जिससे रोजाना जरूरत की चीजें महंगी होती है । इसके साथ ही वहां खड़े ट्रकों के हार्न बजा कर विरोध प्रदर्शन किया गया । एसएमटीए अध्यक्ष किशोर शर्मा, महामंत्री पवन मलिक एवं संजय गुप्ता ने बताया कि परिवहन समस्याओं भ्रष्टाचार मे लिप्त मध्यप्रदेश के समस्त आरटीओ बॉर्डर चेक पोस्ट बंद किए जाने, डीजल मूल्य वृद्धि रोकने वैट की दरों में कमी करने, रोड टैक्स में 6 माह की छूट देने एवं परमिट व फिटनेस 6 माह बढ़ाए जाने, परिवहन चालकों को कोविड बीमा कराया जाने की जायज मांगों को लेकर तीन दिवसीय परिवहन लॉकडाउन किया जा रहा है।साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश के लिए आवाहन करते हुए मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को भी इस बात से अवगत कराया गया है । इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, सहित प्रदेश के सभी प्रमुख परचून परिवहन केंद्रों के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने माल की बुकिंग बंद कर दी है। साथ ही दिल्ली, मुंबई, तमिल नाडु, यूपी, पंजाब, गुजरात, सहित देश की सभी प्रमुख ट्रक ट्रांसपोर्ट संगठनों ने म.प्र.परिवहन लॉकडाउन के समर्थन में मध्यप्रदेश की लोडिंग का बहिष्कार किया है। इस मौके पर अध्यक्ष किशोर शर्मा, महामंत्री पवन मलिक, संजय गुप्ता ,अभिषेक जैन, विनोद गुप्ता ,कृष्ण कुमार अग्रवाल, संजीव सिंह अरोरा ,प्रवीण मित्तल, अमित भावनानी, राजदीप सिंह भाटिया, राजेश केसरवानी, अंजन खत्री, पीयूष शर्मा, मुदस्सर यार खान, सत्य प्रकाश अग्रवाल आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page