जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नृत्यांजलि कला अकादमी भरतनाट्यम् कलावृक्ष गुरुकुल के छात्र छत्राओ ने रायपुर में संस्कारधनी का परचम लहराया

जबलपुर दर्पण। रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय कौशल महोत्सव जो कृष्णा पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता थी। राष्ट्रीय स्तर पर छात्र छत्राओ ने भरतनाट्यम्, सुगम संगीत एवं तबला की प्रतियोगिता प्रथम एवं द्वितीय स्थान अर्जित किया।
भरतनाट्यम् में प्रथम स्थान वेदिका अजय, संस्कृति श्रीवास्तव , अदिति श्रीवास्तव, वंदिनी कल्याण और कैरवीं दूबे ने अर्जित किया , द्वितीय स्थान विधि कनोजिया , शिवन्या श्रीवास्तव , सम्पदा ,
एवं सुगम संगीत में आरती नायक तबला में राजवीर सिंह ने अर्जित किया।
छात्राओ ने भरतनाट्यम् नृत्य कामना एवं आरूक्शा नायक के नेतृत्व में प्रस्तुति दी और तबला में ऋषभ भट्ट के नेतृत्व में प्रस्तुति दी।



