अंरर्राष्ट्रीय दर्पण

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट की बिना ट्रायल एंट्री पर दूसरे पहलवान नाराज

रेसलर बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को ट्रायल के बिना ही एशियन गेम में खेलने के लिए सीधे एंट्री मिल गई है. एड-हॉक कमेटी द्वारा छूट दिए जाने के बाद दोनों पहलवान एशियन गेम में बिना ट्रायल के ही खेल सकते हैं. वहीं, दूसरे पहलवान कमेटी के इस फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं. उनका कहना है कि पहलवान इतने समय से प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि वह लगातार प्रैक्टिस कर रहे । पहलवानों के ट्रायल की मांग की है.

 पहलवान विशाल कालीरमन ने कहा, “मैं भी अंडर 65 किलो कैटेगरी में खेलता हूं और एशियन गेम के लिए बजरंग पुनिया को ट्रायल के बिना ही डायरेक्ट एंट्री दे दी गई है. ये लोग लगभग एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि हम लागातार प्रैक्टिस कर रहे हैं. हम इनके भी ट्रायल की मांग करते हैं. हम कोई फेवर या लाभ नहीं चाहते हैं, लेकिन कम से कम ट्रायल तो करवाया जाना चाहिए वरना हम भी अदालत जाने के लिए तैयार हैं और हम कोर्ट में अपील करेंगे. हम 15 सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. अगर बजरंग पुनिया एशियन गेम्स में खेलने से इनकार करते हैं तो किसी और को मौका मिल सकेगा और वह एशियन गेम्स में खेल सकेगा.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page