जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री समूह कन्या विवाह निकाह योजना

जबलपुर दर्पण। शासन द्वारा योजना अंतर्गत आयोजित विवाह 27 जून 2023 को_ स्थगित कर 8 जुलाई 2023 को किया गया था जिसे भी स्थगित किया गया और अगली तिथि निर्धारित नहीं की गई जिस कारण बड़ी संख्या में विवाह करने के लिए योजना में पंजीकृत सैकड़ों गरीब परिवार प्रतीक्षारत है, और इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ना ही कार्यक्रम पूरी तरह से निरस्त किया गया आखिर ऐ परिवार कब तक इंतजार करेंगे।।
इसी बात को लेकर आज महापौर जी एवम्ं मुख्यमंत्री के नाम निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव एडवोकेट रामकिशोर शिवहरे महिला अध्यक्ष यासमीन महमूद ज्योत्सना कौल के नेतृत्व में संपन्न हुए गुप्त कार्यक्रम के अवसर पर जिलाध्यक्ष ओम बाबू, घनश्याम चक्रवर्ती रतन गर्ग नवल सोनकर पंचम झा नारायण प्रसाद कॉल सचिन गुप्ता आदेश दुबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ज्ञापन के पश्चात प्रदेश सचिव रामकिशोर शिवहरे के जन्मदिन की जानकारी महापौर जी के संज्ञान में आने पर उन्होंने वहीं पर केक काटकर जन्मदिन भी मनाया और मुद्दे पर आश्वासन दिया अगली तिथि शीघ्र घोषित कर विवाह आयोजन करवाया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page