डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

विकाश पर्व का हुआ आयोजन, कराए गए भूमि पूजन और शिलान्यास

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पुरे प्रदेश में विकास पर्व मनाया जा रहा है, जहां भूमि पूजन, शिलान्यास और लोकार्पण के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। बताया गया कि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजन किया जा रहा है, जहां जनपद पंचायत शहपुरा में सहायक यंत्री पवन पटेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ग्राम विकास पर्व कार्यक्रम में ग्राम पंचायत देवरी कला के पोषक ग्राम रामपुरी में पाइप लाइन विस्तारीकरण, ग्राम पंचायत मोहनी माल में नलजल योजना के तहत भूमिपूजन, ग्राम पंचायत दलका सरई में नलजल योजना के तहत लोकार्पण, ग्राम पंचायत बिजौरी माल में नलजल योजना के लोकार्पण किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत कारीगडहरी में भी सामुदायिक भवन के लिये भूमिपूजन किया गया। इस दौरान ज्ञानदीप त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी, वरिष्ठ नेता हीरा लाल साहू, मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, मंडल उपाध्यक्ष अशोक चौकसे, भजन चक्रवर्ती, पार्षद डॉ सीएस भवेदी, पवन झारिया, शोभराम झारिया सहित अधिकारी कर्मचारी व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page