रथयात्रा की तैयारियों हेतु जबलपुर नगर एवँ ग्रामीण की संयुक्त बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। सागर जिले में बनने वाले संत शिरोमणि रविदास जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु निकाली जाने वाली मंदिर निर्माण रथयात्रा के जबलपुर आगमन की तैयारियों एवँ रूपरेखा हेतु भारतीय जनता पार्टी जबलपुर नगर एवँ ग्रामीण की संयुक्त बैठक यात्रा के प्रदेश प्रभारी एवँ मप्र जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी एवँ प्रदेश पदाधिकारियों एवँ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई।
डॉ श्री जितेंद्र जामदार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा हमारे देश में कई सद्गुरु हुए और सभी संतो ने समाज के हर वर्ग के उत्थान और मानव कल्याण के लिये कार्य करते हुए सर्व समाज को संदेश दिया किन्तु कालांतर में इन संतो को समाज वर्ग में बांट दिया गया और संतो को समाज विशेष के लोग ही केवल पूजने लगे किन्तु सद्गुरु एक तत्व है और ऐसा तत्व जो सबके लिए समान रूप से सभी के अंदर उपस्थित हो ऐसी हमारी संत परंपरा रही है और ऐसे ही संत सद्गुरु संत शिरोमणि रविदास जी हुए और हम सभी के लिए गौरव की बात है कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत रविदास महाकुंभ में सागर में 100 करोड़ की लागत से सन्त रविदास जी का भव्य और दिव्य मंदिर के साथ सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण की घोषणा की थी जिसका भूमिपूजन 12 अगस्त को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी करें इसकी भी तैयारी चल रही है सन्त रविदास जी के मंदिर निर्माण हेतु एक रथयात्रा पूरे प्रदेश से निकाली जा रही है जो प्रदेश के पांच स्थानों से प्रारंभ होगी जिसका आगमन जबलपुर में 5 अगस्त को होगा जो 9 अगस्त तक जबलपुर में रहेगी जो 5 अगस्त को शहपुरा से प्रवेश करेगी और 9 अगस्त कप सिहोरा से प्रस्थान करेगी और इन पांच दिनों में जिले की आठो विधानसभा में यात्रा पहुँचेगी, यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक गांव और बस्ती से ‘एक मुट्ठी मिट्टी और नदियों का जल’ एकत्रित किया जाएगा और चरण पादुका पूजन किया जाएगा साथ ही हर विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी ने घोषणा की थी कि सागर में संत रविदास जी का मंदिर बनेगा और बड़ा स्टेचू लगाया जाएगा इस कार्यक्रम का भूमिपूजन आगमी समय मे किया जाएगा जो संभवतः वैश्विक नेता और हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किया जाएगा इसके पूर्व जो रथयात्रा निकाली जाना है उसकी तैयारी हमे करनी है। यह यात्रा आगामी 5 अगस्त से 9 अगस्त तक जबलपुर जिले में निकाली जाएगी और सभी विधानसभा में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो इसका प्रयास हमे करना है।



