जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्री गुप्तेश्वर महादेव का होलकर श्रृंगार

जबलपुर दर्पण। श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के उपलिंग ,स्वयंभू सिद्धपीठ भगवान श्री गुप्तेश्वर महादेव जी का आज संध्या आरती में श्री होलकर श्रृंगार किया गया।
श्री गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी मुकुंद दास जी महाराज ने बताया कि होलकर साम्राज्य की महारानी देवी अहिल्या बाई होलकर बहुत बड़ी शिव भक्त थीं, भगवान शिव को शासक मानती थी, संपूर्ण भारत काशी, महेश्वर , ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, त्र्यंबकेश्वर सहित विभिन्न स्थानों, ज्योतिर्लिंग में शिव मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार करवाया था,
श्रावण में पुरूषोत्तम मास के संयोग पर आज गुप्तेश्वर महादेव का होलकर स्वरूप में श्रृंगारित किया गया ।
आज पूजन अर्चन आरती में वसंत मिश्रा, कमलेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page