जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

युवक कांग्रेस ने किया पटवारी भर्ती परीक्षा के विरोध में शिवराज सिंह का रावण रूपी पुतला दहन

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षाओं एवं अन्य भर्ती, शिक्षा परीक्षाओं में मध्यप्रदेश भाजपा सरकार की सह पर भ्रष्टाचार के विरोध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस व बेरोजगार प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर युवा कांग्रेस के रघु तिवारी एवं ठाकुर विक्रम सिंह के नेतृत्व में शास्त्री ब्रिज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रावण स्वरूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सहयोगी मंत्री गण का पुतला दहन किया इस दौरान युवक कांग्रेस ने पुलिस को चकमा देने के लिए रावण स्वरूप मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने से पूर्व 4 विभिन्न मार्गों से पुतला लेकर चौराहे पर पहुंच कर पुतला दहन कर पटवारी भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने की मांग की।

युवा कांग्रेस के अंकित पटेल एवं बाल कांग्रेस के सुशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि मध्यप्रदेश आज बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार में नंबर वन पर है जिसके जिम्मेदार मध्य प्रदेश के रावण रूपी शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा सरकार में उनके सहयोगी मंत्री हैं हाल में ही कर्मचारी चयन मंडल (ई.एस.बी.) द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाहा के एनआरआई कॉलेज परीक्षा केंद्र से न सिर्फ 114 बच्चों का चयन हुआ बल्कि टॉप 10 में 7 छात्र इसी सेंटर से चयनित हुए हैं। सभी टॉपर के अंक लगभग सामान्य होने से और सिर्फ एक ही सेंटर से इतने अधिक छात्रों का चयन होना संयोग नही हो सकता, पटवारी परीक्षा में एक भ्रष्टाचार खुलने के बाद लगातार परीक्षा में भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी जिसके बाद सामने आया कि दिव्यांग कोटे की 21 लोग में से 16 लोग सिर्फ मुरैना के जौरा के हैं, और अधिकांश कानों से दिव्यांग है तथा एक ही जाति के है तथा 2 सगे भाई है और दोनो भाईयो की उम्र में भी मात्र 6 दिन का अंतर है इतना देखने के बाद अंधे की भी आंखें खुल जाएं लेकिन मध्यप्रदेश के भ्रष्टाचारी मामा आज भी आंखों में पट्टी बांधकर बैठे हैं तथा मध्यप्रदेश के भोले भाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पटवारी भर्ती परीक्षा में इतने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है। जिसके बाद भी सरकार द्वारा आज तक भर्ती परीक्षाएं रद्द ना किया जाना दर्शाता है शिवराज सिंह भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे बचाना चाहते हैं, इससे पूर्व में भी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती फर्जीवाड़ा, शिक्षक वर्ग 3 फर्जीवाड़ा, नर्सिंग स्टाफ भर्ती फर्जीवाड़ा में भी इसी तरह के आरोप लगे थे, सरकार निष्पक्ष होने का ढोंग करती हैं लेकिन उन्ही की सरकार में बैठे भ्रष्ट नुमाइंदे व्यापम के बाद हर साल घोटाले के नए आयाम स्थापित कर रहे। सरकार के गृहमंत्री परीक्षा प्राणली को कितना भी पारदर्शी, आधुनिक बताए परंतु सच्चाई यही है इस परीक्षा प्राणली से प्रदेश के छात्रों का विश्वास उठ गया है। प्रदेश के लाखों युवाओं ने रात दिन मेहनत कर इस परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन ये भ्रष्टाचार छात्रों की मेहनत पर कुठारघात है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ नाटी शर्मा, शिशिर नन्होरिया ,अनुराग तिवारी ,रिजवान अली कोटी, रॉबिन तिवारी, अदनान अंसारी, अजय रावत, सिद्धांत जैन, पंकज पटेल, कपिल भोजक, बादल पंजवानी, श्रीकांत विश्वकर्मा, सागर शुक्ला, अमित सोनकर, शेख फारुख, संदीप जैन, सिमरप्रीत, आसिफ इकबाल, डब्बू ठाकुर, तौफीक चंकी, रिंकू बदलानी, सौरभ रैकवार, अमित पंडित, आकाश तिवारी, मोहसिन खान, यशो बड़कुल, मुख्तार अली, आकाश तिवारी, एजाज अंसारी, प्रशांत जैन, शाहनवाज अंसारी, सनी, अल्केश गुप्ता, जयंत मिश्रा, गौरव सोनी, सत्यम तिवारी बाबा, बंटू सोनकर, राज विश्वकर्मा, एजाज अंसारी, अतुल साहू, रवि खत्री, रिंकू विश्वकर्मा, रोहित सेन, प्रवेंद्र चौहान, महेश पटेल, अक्षत श्रीवास्तव, अंकित जैन, पल्लव सोनी, फिज्जू खान, लखन श्रीवास्तव, इमरान खान, शादाब मस्तान, आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page