जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मणिपुर महिला दुष्कर्म के आरोपियों की सजा हेतु गुहार

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मणिपुर में दो बेवस महिलाओं के साथ घिनौने दुष्कर्म करने वाले सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी रूह दहलादेने वाली सजा दी जानी चाहिए। जिससे इस प्रकार की शर्मसार करने वाली घटना दुबारा देश के किसी भी कोने में न हो सके। ये घटना देश को पूरी दुनिया में लज्जित करने वाली घटना है। यह घ्रणिंत घटना लोक तंत्र पर एक करारा तमाचा है। भारतीय संविधान के साथ खिलवाड़ है, और सरेआम महिला दुष्कर्म और महिलाओं के शरीर से अश्लील छेड़छाड़/हरकतें करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। जिससे पूरा देश गमगीन है छुब्ध है और उन महिलाओं के साथ हुए शर्मसार करने वाली, रूह को दहलादेने वाली घटना के पीछे आखिर कौन है या कौन सी शक्ति कार्य कर रही है यह बहुत बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर कौन गुनहगार है? जो भी गुनाहगार है उन्हे सख्त सजा दी जानी चाहिए। शासन-प्रषासन को खुल कर सामने आना चाहिए और दोषियों को खुलेआम कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटना देश में फिर कभी भी न हो सके। मणिपुर मुख्य मंत्री एन.बीरेन सिंह को इस घटना के बाद अपने पद से स्तीफा देना चाहिए वहीं माननीय प्रधान मंत्री जी को मणिपुर सरकार के साथ ही पूरे पुलिस प्रशासन के विरूध कार्य वाही का आदेष जारी करना चाहिए। साथ ही इस बात का भी खुलासा किया जाना चाहिए कि जो समाचार शासन-प्रषासन और मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचना था वह समाचार शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से देष की आम जनता तक पहुंचा। वो भी तीन माह बाद आखिर नेट क्यों बंद था और शासन प्रषासन क्या कर रहा था।
मंच ने आगे बताया कि महिलाओं को निर्वस्त कर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद से पूरा देष स्तब्ध है। पिछले 2 से 3 माह के दरम्यान हिंसा से कराहते मणिपुर में सबसे ज्यादा दंष महिलाओं को झेलना पड़ा है और ऐसे दर्दनाक माहौल में मणिपुर सरकार चुप्पी साधे हुए है मणिपुर राज्य के मुख्य मंत्री एन. बीरेन सिंह बेवस नजर आ रहे हैं किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने में नाकामयाब नजर आ रहे हैं यही वजह कि आज पूरे देष में किसी भी धर्म की महिलाएं चाहे वे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हो सुरक्षित नहीं है और पूरे देष में मानवता का हनन हो रहा है। और वहीं एफआईआर के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। यदि इस घटना का वीडियो सोषल मीडिया पर वायरल नहीं होता तो शायद आम जनता को कुछ मालूम ही नहीं पड़ता ऐसी कई घटनाएं देष में हो रही हैं कभी धर्म के नाम पर तो कभी जातीवाद के नाम पर आम जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ महिलाओं पर खुले आम अत्याचार होने से किसी भी धर्म और जाति की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
मंच के जिलाध्यक्ष- राॅबर्ट मार्टिन, जेम्स एन्थोनी, क्रिस्टोफर नरोन्हा, फ्रांसिस अन्थोनी, एनोस विक्टर, क्लेमेंट पायस, फेलिक्स बारला, गुडविन चाल्र्स, हैरिस नथानियल, फिलिप अन्थोनी, विन्सेंट लाल, लाॅरेन्स मार्टिन, ललित जाॅन, अल्बर्ट अन्थोनी, जेरोम लाजरस, आनंद राज अन्थोनी, जेरोम फिलिप, अल्फ्रेड अम्ब्रोस, सुधीर पाॅवेल, रिंकू पीटर, एलीजाबेथ फ्रांसिस, एडलिन अब्राहम, जाॅन बास्को फ्रांसिस, विनीता फ्रांसिस, विक्टोरिया दास, मेरी एन्ड्रूस, सरीता रेमर, रायना केलाहन, डेजी डेनियल, जाॅन, सीमोन जूसिया, संजय आदि ने माननीय राष्ट्रपती महोद्या एवं माननीय प्रधान मंत्री महोद्य से मांग की है कि मणिपुर दुष्कर्म के अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page