श्री माँ बड़ी खेरमाई भक्त परिवार द्वारा निकाली जायेगी महादेव शिव शंकर की भव्य शाही सवारी

जबलपुर दर्पण। सावन के पवित्र माह के शुभ अवसर पर श्री माँ बड़ी खेरमाई भक्त परिवार के द्वारा दिनाँक 24.07.2023 को सोमवार को महादेव शिव शंकर जी की भव्य शाही सवारी निकाली जायेगी। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष शाही सवारी का प्रथम वर्ष होगा, जिसे लेकर शिव भक्तों द्वारा आयोजन को सफल बनाने में भव्य तैयारी की जा रही है, महादेव की भव्य सवारी उज्जैन के तर्ज पर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शाही सवारी माँ बड़ी खेरमाई मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमानताल सरोवर का भ्रमण करते हुए राजा रसगुल्ला, मिलोनिगंज, घोड़ानक्कास, थाना हनुमानताल, दुर्गा चैक, मथुरा सेठ की बाड़ी, भानतलैया होते हुए शाही सवारी का समापन माँ बड़ी खेरमाई मंदिर मे पूर्ण होगा, शिव भक्तों ने बताया कि जगह-जगह इस प्रथम शाही सवारी का स्वागत किया जायेगा। समस्त नगर वासियों एवं शिव भक्तों से इस प्रथम शाही सवारी में उपस्थिति की अपील श्री माँ बड़ी खेरमाई मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शरद अग्रवाल, सचिव शशिकांत मिश्रा, श्री अनिल पाल, श्री जयकांत उपाध्याय एवं माँ बड़ी खेरमाई भक्त परिवार के अशित जायसवाल, मोहित रस्तोगी, शिवम राय, निखिल राठौर सहित सभी सदस्यों ने की है।



