जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के केंद्रीय कर्मचारी संघ की काम बंद हड़ताल

जबलपुर। विवि और महाविद्यालय में काम करने वाली महिलाएं भी अब विवि प्रशासन के रवैए से नाराज होकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आई हैं। उन्होंने भी विवि के खिलाफ मूक प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया । केंद्रीय कर्मचारी संघ जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में कई समस्याओं को लेकर कुलपति प्रो.पीके मिश्रा को ज्ञापन दिया था।

सोमवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन जारी रखा। विश्वविद्यालय मुख्यालय से कर्मचारियों की रैली निकालकर कृषि महाविद्यालय में समापन किया गया। इसमें अध्यक्ष निखिल द्विवेदी, महासचिव शैलू यादव, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश पटेल, वीरेंद्र पटेल, अजय एस डोंगरे, ओमप्रकाश लोधी, मंजरी शुक्ला, डॉ मनोज पाठक, श्री बीजू मैथ्यू, श्री सुरेंद्र अग्रवाल, अभिनव तिवारी, अरुण केवट, विशाल दुबे, एस सी बागदरें, राकेश बोरकर एवं समस्त मातृशक्ति एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page