सिमांकन कराने पटवारी ने लिए पैसे, कार्यवाई नहीं हुई तो परेशान किसान ने अध्यक्ष से लगाया गुहार

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में काम करने के नाम पर भ्रष्टाचार करने के मामले तो आए दिन सामने आते ही रहते हैं, जहां सरकारी काम करने के बहाने जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्ति लंबी रकम लेने के बाद भी काम नहीं करते। ऐसा ही एक ताजा मामला पिछले दिनों सामने आया है, जहां एक किसान से सीमांकन कराने के लिए पटवारी ने सात हजार रुपए की नगद राशि ले ली। किसान से पैसे लेने के महिनों बाद भी जब पटवारी ने किसान के खेत का सीमांकन नहीं किया तो परेशान किसान ने अब जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते से मामले की शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग की है। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सुंहादादर निवासी पतिराम पट्टा से प्रभारी पटवारी के द्वारा सात हजार रुपए नगद राशि खेत का सीमांकन करने के लिए घूस के रूप में लिया गया था। लम्बे समय बाद भी कार्यवाही न होने से परेशान किसान पतिराम पट्टा के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते को मामले की शिकायत की है। फिलहाल शिकायत के बाद तो पटवारी ने किसान को पैसे वापस करने की बात कह रहा है, लेकिन एक गरीब से पैसे लेकर भी कार्यवाही न करना गंभीर सवाल खड़ा रहा है। मामले को लेकर प्रधान समाज के जिला उपाध्यक्ष मनोज उरैती ने मामले का विरोध करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।



