जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अन्य जिलों से स्थानांतरण से होगी जिलों मे पदस्थ शिक्षको की पदोन्नति प्रभावित

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांताध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि माध्यमिक शिक्षक और उच्च माध्यमिक शिक्षक का पद जिला केडर का है जिसके 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदोन्नति के हैं l पर स्थानांतरण व्यवसाय के चलते नियमो को ताक पर रखकर पदोन्नति के पदों को रिक्त दिखाकर अन्य जिले के शिक्षको से स्थानांतरण के माध्यम से पद भर दिये जाते हैं. या सीधी भर्ती की भेंट चढ़ा दिये जाते हैं, जिससे जिले मे पदस्थ शिक्षको के पदोन्नति के अवसर पूर्णत समाप्त हो ही जाते हैं, तथा एक ही पद पर सेवानिवृत होना पड़ता है l यदि कोई सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्त हुआ है तो पदों के अभाववश उसी पद पर पूरी सेवा कट जायेगी. साथ ही स्थानीय स्तर पर जिले के कर्मचारी कई वर्षों से सुदूर अंचल मे सेवा दे रहे पर उनको अपने नजदीकी स्कूल पहुँचने का मौका ही नहीं मिल पाता चाहे वो किसी भी परिवारिक या अन्य समस्या से ग्रसित हो l पूरा सेवाकाल दुरस्थ स्कूल मे संस्याओ के साथ गुजर जाता है l नवनियुक्त शिक्षक जो अन्य जिले मे हाल ही पदस्थ हैं हुए है स्थानांतरण व्यवसाय के चलते गलत नीतियों का फायदा उठाकर मन्मुताबिक स्थान पर स्थानांतरण के माध्यम से आ जाते हैं जिससे जिले मे ही अपने घरों से दूर स्कूलों मे वर्षों से कार्य कर वरिष्ठ लोगो को पास के स्कुलो मे आने का कभी मौका ही नहीं मिलता जो की जिले के उन वरिष्ठ शिक्षको के साथ सीधे सीधे अन्याय है l जिले केडर के पदों पर सिर्फ स्थानीय स्थानांतरण ही ओपन हो अन्य जिले से जिले मे स्थानांतरण पर शीघ्र रोक लगाई जाए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page