कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। हमारे देश की सेना सदैव देश सेवा में तत्पर रहते हुए कार्य करती है और मातृभूमि की रक्षा में सैनिक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर देते हैं उनके शौर्य और बलिदान के बल पर हम अपने घरों में चैन की सांस ले पाते हैं और सैनिकों की वीरता के बल पर हमने कारगिल में दुश्मन को धूल चटाने का काम किया था कारगिल विजय का शौर्य ऐतिहासिक है एवं उसमें शहीद हुए सैनिकों को पूरा देश श्रद्धा सुमन अर्पित करता है बात भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए होली चौक, सदर, कैप्टन विक्रम बत्रा द्वार स्थित पार्क में कहीं।
श्री प्रभात साहू ने कहा कि देश की सेना एवं हमारे सैनिक जो अपने परिवार को छोड़कर पूरे देश की रक्षा में उपस्थित रहते हैं प्रत्येक नागरिक उनका सम्मान करता है क्योंकि सैनिक देश को ही अपना परिवार मानते हैं एवं किसी भी परिस्थिति में दुश्मन का मुकाबला करने तैयार रहते हैं ताकि हमारी भारत मां सुरक्षित रहे ऐसे वीर सैनिकों की शहादत पर पूरा देश उन्हे पुष्पांजलि अर्पित करता है।
विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि हमारे देश के सैनिकों ने कारगिल विजय के लिए मेहनत की और दुश्मन को परास्त किया एवं आज हम जिस स्थान पर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे है यह स्थान कारगिल युद्ध के महानायक कैप्टन विक्रम बत्रा द्वार के नाम से जाना जाता है कैप्टन विक्रम बत्रा ने अपनी जान की बाजी लगाकर कारगिल युद्ध में अभूतपूर्व वीरता का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की,उनके इस अदम्य साहस के लिए भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
श्री अशोक रोहाणी ने कहा कि ऐसे वीर सैनिकों का नाम इतिहास में अमर हो जाता है और पूरा देश इनका नाम सुनकर गौरवान्वित महसूस करता है क्योंकि विक्रम बत्रा जैसे वीर सपूत एवं सैनिक सदैव देश का मान बढ़ाते हैं, हम सभी कार्यकर्ता कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित करते हैं।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, महामंत्री रजनीश यादव, रत्नेश सोनकर, जय सचदेवा, अंजू भार्गव, रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा, माइकल प्रदीप कपूर, आशीष राव, चित्रकांत शर्मा, संजय वर्मा, सुंदर अग्रवाल, संजय कपूर, संजय ठाकुर, श्याम कनोजिया, वेद महावर, शुभम अवस्थी, रवि साहू, दशरथ पिल्ले, शेखर अन्ना, चमन रजक, भूपेंद्र गौतम, सुदेश मलिक, पवन यादव, राजेश श्रीवास, लता रजक, उर्मिला विश्वकर्मा, आसिफ हैदर, विकास बाबरिया, डॉ ऋषि बावरिया, हेमंत केसरवानी, राहुल कपूर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



