अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्राइम ब्रांच की पढ़ी रेड, नकली पोल्ट्री फीड  कारखाने पर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पौड़ी में सुभाशीष सान्याल द्वारा नर्मदा जिलेटिन फैक्ट्री मीरगंज सेें पोल्ट्री फीड की बोरियां लाकर उन बोरियों मे फर्जी तरीके से चूना पाउडर डस्ट डीसीपी (डाय कैल्सियम फास्फेट),बैतूल से लाकर एंव अन्य सामान एलएसपी चूना पाउडर मिलाकर लोगों को धोखा देकर फर्जी तरीके से तैयार की गई मुर्गी पोल्ट्री फीड की बोरियेां को विक्रय कर अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहा है अभी नर्मदा जिलेटिन फैक्ट्री मीरगंज से एक नीले रंग की स्वराज मादजा 3500 में पोल्टी फीड की बोरियां नकली पोल्टी फीड बनाने के लिये लाई गयी हैं। क्राईम ब्रांच एवं थाना शहपुरा,पाटन की संयुक्त टीम द्वारा सुभाशीष सान्याल के मकान पर दबिश दी गयी पौड़ी में उक्त मकान पर कुछ मजदूर पाउडर को बोरियों में भरते पाये गये, कमरेां की तलाशी लेने पर कमरों में डाय कैल्सियम फास्फेट पोल्ट्री/एनीमल फीड ग्रेड नेट वेट 50 किलो ग्राम मैनुफैक्चर्ड वाई नर्मदा जिलेटिन लिमिटेड मीरगंज जबलपुर प्रिंट है की खुली हुई कुछ बोरियॉ 50 एवं 25 किलो ग्राम की रखी हुई मिली। सुभाशीष सान्याल ने पूछताछ करने पर बताया कि वह नर्मदा जिलेटिन मीरगंज जबलपुर से असली पोल्ट्री/एनीमल फीड की बोरियां लाकर खाली बोरियों पर डाय कैल्सियम फास्फेट पोल्ट्री/एनीमल फीड ग्रेड नेट वेट 50 किलो ग्राम मेैनुफैक्चर्ड वाई नर्मदा जिलेटिन लिमिटेड मीरगंज जबलपुर प्रिंट करवाकर लोगों को धोखा देकर असली पोल्ट्री/एनीमल फीड में चूना पाउडर आदि मिलाकर पोल्ट्री फार्मों में बेेच देता है। परिवहन में प्रयुक्त एक नीले रंग की स्वराज माजदा 3500 क्रमांक एमपी 20 जीए 6016  को जप्त करते हुये  सुभाशीष सान्याल एवं सहयोगी रामअवतार अग्रवाल

चालक भगवानदास के विरूद्ध थाना शहपुरा में  अपराध पजीबद्ध कर तीनों को अभिरक्षा मे लेते हुये सघन पूछताछ जारी है।आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी पाटन आसिफ इकबाल,थाना शहपुरा की उप निरीक्षक रजनी पटैल थाना पाटन के उप निरीक्षक रवि उपाध्याय,तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक ब्रजेन्द्र सिंह दीपक, आरक्षक मोहित, बीरबल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page