जबलपुर महाकौशल लॉ स्टूडेंट एसोसिशन, म. प्र. की कार्यकारणी का स्वागत

जबलपुर दर्पण। महाकौशल लॉ स्टूडेंट एसोसिशन म. प्र. द्वारा पूर्व विधानसभा जबलपुर के पदाधिकारियों को माला पहना कर भानतलैया में मथुरा सेठ मैरिज गार्डन में स्वागत किया गया ।
जिसमे अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि , महाकौशल लॉ स्टूडेंट एसोसिशन मध्य प्रदेश, द्वारा पूर्व विधानसभा की कार्यकारणी पीछले माह गठित की गई थी , जिसमे अध्यक्ष एड. नितिन पटेरिया , कार्यकारणी अध्यक्ष राजेंद्र पराग , उपाध्यक्ष प्रतीक कोरी, सुरजीत सतनामी , धीरेंद्र जाट, एड. शिवम प्रजापति, महासचिव सुरेंद्र शर्मा , लखन श्रीवास्तव, परवेज अख्तर, सचिव सुशील चौधरी , मोहम्मद इरफान , संतोष ठाकुर , निसार अहमद , सह सचिव शक्ति कश्यप , शिवम पुरवालिया नियुक्त किए गए , जिसमे सभी पदाधिकारियों ने एसोसिशन के उद्देश्यों छात्र हित एवं समाज हित में कार्य करने की शपथ ली गई जिसमे एसोसिशन के अंकुश चौधरी, रोहित कुरील , शुभांशु सिंह, मोहित पियासी, राहुल अगरिया, रोबिन जैन , हर्ष प्रताप सिंह, शुभम प्रजापति उपस्थित रहे।



