डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वन अधिकार समितियों के साथ जिला स्तरीय बैठक आयोजित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक ली। उक्त बैठक में वन ग्राम शीतलपानी एवं पौंडी के वन ग्रामवासियों को वन अधिकार पत्र दिये जाने संबंधी निर्णय की समीक्षा की गई। जिसमें वन अधिकार मान्यता अधिनियम 2006 एवं पेसा नियम 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के हेतु कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला वन मण्डल अधिकारी साहिल गर्ग, जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी नंदा भलावे कुशरे, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग डाॅ. संतोष शुक्ला सहित अन्य विभागीय के अधिकारी एवं समिति के अशासकीय सदस्य मौजूद थे। इसी तरह से 16 जुलाई से प्रारंभ विकास पर्व के आज तेरहवें दिन शुक्रवार को जिले में करीब 38 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। जिले में विकास पर्व के दौरान 15 करोड़ 89 लाख 80 हजार रूपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को विकास की गतिविधियों से अवगत कराने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज विकास पर्व के तेरहवें दिन विधानसभा क्षेत्र शहपुरा के अंतर्गत विकासखंड मेंहदवानी में ग्राम पंचायत सारगपुर, विकाखंड अमरपुर के ग्राम पंचायत झरनाघुघरी, भाखा और देवरी माल में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page