जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्षेत्रीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र में सारथी द्वार के निकट, नाले में मिली युवक की लाश। मृतक की पहचान क्षेत्रीय निवासी आशुतोष दुबे के रूप में हुई है। उम्र लगभग 39 साल। मृतक के परिजनों ने बताया 8 तारीख को घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। घरवाले अपने बेटे की तलाश कर रहे थे। ऐसा बताया गया है कि मृतक का व्यवहार, बार-बार बिना बताए घर से चले जाने का रहा है। मृतक के परिजन उसे ढूंढ रहे थे कि आज सुबह से घर के नजदीक नाले में, एक लाश के मिलने का पता चला और उसकी शिनाख्त आशू दुबे के रूप में हुई। तीन भाई थे और इनमें यह दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने मौका ए वारदात का मुआयना करके, अपनी जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page