कुँए का लकड़ी का पाट टूटने से कुँए में गिरी नव विवाहता, नव विवाहता की मौत

जबलपुर दर्पण ब्यूरो अरविंद कुमार द्विवेदी छतरपुर। मामला थाना सटई अंतर्गत ग्राम गुड़पारा का है।थाना प्रभारी एसआई प्रदीप सराफ ने बताया कि मंगलवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे सूचना मिली कि ग्राम गुड़पारा मैं एक नावविवाहत के कुँए मैं गिरने बात सामने आई।जिस पर तत्यपर्यता दिखाते हुये थाना प्रभारी ने एक टीम गठित कर स्वम मोके बारदात पर पहुँचे।गोताखोरों के सहयोग से बड़ी मसक्कत से रात लगभग 8:00 बजे तक शव को बाहर निकाला गया।पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर आज सुबह शव को सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र सटई लाया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि मृतिका राजकुमारी अहिरवार पति हरिराम उम्र 23 वर्ष निवासी गुड़पारा कल दोपहर पानी भरने कुँए पर गई थी।कुँए पर लकड़ी का पाट डला था जिस पर पैर रखते ही बह टूट गया और नावविवाहत की कुँए मैं गिरने से मौत हो गई।पुलिस ने मर्ग क्रमांक 26/21 कायम कर जाँच मैं लिया।मोके पर एफ एस टीम छतरपुर भी पहुची।प्रभारी ने बताया कि शव को बाहर निकलने और कार्यवाही में एफ एस टीम,गोताखोरों सहित एएसआई एस पी भदौरिया,आरक्षक सुरेंद्र सिंह,आरक्षक बीर पाल सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



