जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भक्तों ने निकाली मनोकामना कावड़ यात्रा

जबलपुर दर्पण। मनोकामना कावड़ यात्रा, सुबह 7:00 बजे ग्वारीघाट में सभी कावड़िया पहुंचे, मां नर्मदा मैया का जल लेकर कावड़िया पदयात्रा करते हुए, स्वयंभू कालों के काल भोलेनाथ भगवान गुप्तेश्वर के दरबार में पहुंचे, जहां सभी कावड़ियों ने भगवान भोलेनाथ को जल से नहला कर उनका अभिषेक किया, पूरा मंदिर भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठा, कावड़ियों का रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ, मनोकामना कावड़ यात्रा, नर्मदा सभा, बाबा अमरनाथ सेवा मंडल के संस्थापक मुकेश चतुर्वेदी ने बताया मनोकामना कांवड़ यात्रा संस्कारधानी जबलपुर की सबसे प्राचीन यात्रा है, । कांवड़ यात्रा गौरीघाट से गुप्तेश्वर धाम 20वर्षो से सावन माह में आयोजित की जाती है ।, भोले बाबा के अभिषेक के बाद सभी कावड़ियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, सभी भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया, इस अवसर पर माननीय जगत बहादुर अन्नू महापौर, पूर्व पार्षद दिनेश सिंगरोल, द्वारका मिश्रा, केवल कृष्ण आहूजा, अजय रहांगडाले, राजेश बुंदेला, राजेश तिवारी, रमन सिंह, आलोक यादव, रोहित सिंह चंदेल, शिवा श्रीवास्तव, अनुपम दास, प्रदीप पटेल, संतोष शुक्ला, अशोक चक्रवर्ती, अतुल मिश्रा, रत्नेश मिश्रा,राम प्रसाद खनाल, सुखराम विश्वकर्मा, एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page