जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस

गांधी चौक से रानी अवंती बाई चौराहे तक निकाली तिरंगा यात्रा
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा लोकतंत्र सम्मान के अवसर पर नगर के ऐतिहासिक स्थल गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कांग्रेस ने माल्यार्पण कर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया। लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में गांधी चौक से तिरंगा यात्रा व वाहन रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थल पहुंचकर रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि 15 वर्षों के बाद मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी। परंतु बीजेपी ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई, सरकार को गिरा कर जनादेश लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया। भारतीय लोकतंत्र डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान को सम्मान दिया है, उससे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकतांत्रिक मूल्यों आदर्शवादी सिद्धांतों और नैतिकता के उच्च मापदंडों को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्याग पत्र दे दिया था। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी राज रूप सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अकील अहमद सिद्धकी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भीम अवधिया, जिला संगठन मंत्री मुकेश तिवारी, किशोर प्रश्ननानी, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष वैभव कृष्ण परस्ते, माया परस्ते, आशा पाध्ये, ए ए कुरेशी, अंजय चंदेल, विजय दाहिया सहित जिला कांग्रेस सहायता केंद्र प्रभारी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।



