डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

देखते ही देखते धू-धू कर जल गई फसल, शर्ट शर्किट से लगी आग

कोतवाली थाना डिंडोरी अंतर्गत कंचनपुर गांव का मामला

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंचनपुर गांव में पिछले दिनों शनिवार को किसान खुशी लाल विश्वकर्मा पिता गोरेलाल विश्वकर्मा के छत के ऊपर रखी बटरा की फ़सल में अचानक आग लगने से फसल पूरी तरह राख हो गई, फसल में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो देखते ही देखते आग की लपटे तेज गती से पूरे फसल में फैल गई, जब तक मदद के लिए लोग पहुंचते और कुछ समझ पाते, तब तक फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। घटना के बाद पीड़ित के द्वारा मामले की जानकारी पटवारी को देने के साथ-साथ पुलिस को दी है। पीड़ित ने शासन प्रशासन से जांच कराकर उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि पीड़ित को आर्थिक सहायता मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page