जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बड़े महावीर स्वामी का चमकीले भस्मे से सतरंगी श्रृंगार

जबलपुर दर्पण। श्रावण मास के पंचम मंगलवार मैं श्री बड़े महावीर जी का चमकीले भस्मे से सतरंगी श्रंगार बड़े महाराज श्री आशीष पुजारी ने किया । शोभित पुजारी जी ने बताया कि श्रावण मास पर हनुमान जी महाराज का सतरंगी भस्मे से श्रृंगार किया गया । श्री हनुमंत लाल बड़े महावीर स्वामी जी का आराधना के साथ चमेली के तेल से सिन्दूर चोला चढ़ाकर विधिवत हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, बाहुक, सहित 1008 नाम स्तवन कर तुलसी दल में राम नाम अंकित कर कंठी माला भेंटकर वैदिक अनुष्ठान बड़े महावीर मंदिर बड़े फुहारा में प्रात से देर रात तक निरंतर संपन्न हुआ।



