डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अनुपयोगी साबित हो रहा लाखों रुपए का समुदायिक भवन

बनने से अब तक नहीं भवन का उपयोग,व्यवस्थाएं नदारद

डिंडोरी समनापुर।जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत जाताडोंगरी के पोशक ग्राम बरगा में लाखों रुपए की लागत से बना सामुदायिक भवन लम्बे समय से उपयोग ना होने के चलते अब धीरे धीरे जर्जर होने लगा है। बताया गया कि गांवों में सामाजिक गतिविधियां का संचालन करने सहित अन्य समाजिक कार्यों के उपयोग करने के लिए गांव में समुदायिक भवन बनाया गया था,लेकिन भवन का उपयोग बनने के बाद से अब तक नहीं हुआ।भवन में पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं है,भवन में ना तो विद्युत की व्यवस्था की गई है और ना ही पेयजल व्यवस्था कराई गई।भवन के आसपास खरपतवार उग आई है,पिछले कई सालों से भवन के आसपास साफ-सफाई तक नहीं कराई गई, जिससे लाखों रुपए की लागत से बना समुदायिक भवन अनुपयोगी साबित हो रहा है,स्थानीय लोगों ने समुदायिक भवन की मरम्मत कार्य सहित भवन में पर्याप्त व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की गई है। जाताडोंगरी के पोषक ग्राम बरगा में कुछ साल पहले सामाजिक गतिविधियां का संचालन करने के उद्देश्य शासन द्वारा समुदायिक भवन बनाया गया था,लेकिन भवन बनने के अब तक इस भवन का उपयोग ग्रामीणों द्वारा नहीं किया गया,भवन के कई हिस्से अतिक्रमण की चपेट में है। देखरेख व साफ सफाई ना होने के अभाव में लाखों रुपए की लागत से बना भवन धीरे-धीरे अब जर्जर होने लगा है।अतिक्रमण की चपेट में भूमि को भी जिम्मेदारों द्वारा हटाए जाने की पहल नहीं की जा रही है,ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से जल्द ही अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page